Advertisement
Home राजस्थान चूरू महेन्द्र न्यौल राजस्थान पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नियुक्त।

महेन्द्र न्यौल राजस्थान पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नियुक्त।

चुरू। स्टार महविद्यालय सातड़ा में ठाकुरमल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के जनरल सचिव सत्यनारायण माली ने चुरू जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल को राजस्थान पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र न्यौल, जिला सचिव हरिराम सुथार, कोषाध्यक्ष अरविंद मिश्रा का शानदार स्वागत किया गया। जिले के विभिन्न खेल संगठनों ने महेन्द्र न्यौल को राजस्थान पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर खुशी जताई तथा इस क्षेत्र में चुरू जिले के खिलाडियों का प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अधिकाधिक भागीदारी होने का प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र न्यौल ने आश्वासन दिया।कार्यक्रम में कब्बडी संघ जिलाध्यक्ष मनीराम सहारण, कुश्ती संघ अध्यक्ष विनोद गढ़वाल, सचिव युधिष्ठिर गौड़, कब्बड्डी कोच रतनसिंह, अशोक जोशी,कोच शिशपाल बेनिवाल सहित अनेक लोग और खिलाड़ी मौजूद थे।

CHURU : विधानसभा चुनाव 2023 को जिले में मुस्तैद है प्रशासन — जिला कलक्टर

https://youtu.be/gkWBFPBHJfs

Advertisement