राजस्थानी सिनेमा का भट्ठा बैठाने वाले दलों का सफाया जरूरी — शेखावत

0
1499

राजेन्द्र सिंह शेखावत पीपल्स ग्रीन पार्टी के प्रदेश महामंत्री नियुक्त

झुंझुनूं। फिल्म निर्माता निर्देशक एवं पत्रकार राजेंद्रसिंह शेखावत को पीपल्स ग्रीन पार्टी का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। यहां राजेंद्रसिंह शेखावत ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधांशु, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवरलाल नायक, मोहम्मद नसीम अंसारी व डॉक्टर हरि सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव डॉ तन्मय, राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट कपिल, रामजस धोलीपाल, राष्ट्रीय सचिव श्याम यादव, डॉ जितेंद्र सिंह व डॉ गौरव शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सतीश नागपाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष हिना बेग, मेघराज कुमावत, शुभम आदि पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि आने वाला वक्त पीपल्स ग्रीन पार्टी का है। शेखावत ने कहा कि पीपल्स ग्रीन पार्टी नए युग की युवाओं की पार्टी है। पीपल्स ग्रीन पार्टी युवाओं, गरीबों, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और शोषित वर्ग के सपनों को साकार करने वाली पार्टी है। शेखावत ने कहा कि पीपल्स ग्रीन पार्टी कमजोर वर्ग के सशक्तिकरण को केंद्रित रखते हुए उनकी बराबरी और गरिमा को स्थापित करेगी। पार्टी शहरों की तरह गांवों का विकास करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी खुली अर्थव्यवस्था नीति से गांधी के ग्राम स्वराज और अंबेडकर के सामाजिक न्याय को सही मायने में चरितार्थ करेगी। शेखावत ने कहा कि राजस्थानी कला एवं सिनेमा का भट्ठा बैठाने वाले दलों का सफाया करना जरूरी है। शेखावत ने राजस्थान में बदलाव के लिए सभी से पीपल्स ग्रीन पार्टी का साथ देने की अपील की है।

CHURU : विधानसभा चुनाव 2023 को जिले में मुस्तैद है प्रशासन — जिला कलक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here