भाजपा जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार

0
655

चूरू। भारतीय जनता पार्टी संगठन को गति देने के लिए जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, संभाग संगठन प्रभारी सीआर चौधरी, जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार व वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श कर जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुऐ विजय कुमार शर्मा, नोरंग वर्मा, सुरेश प्रजापत को जिला उपाध्यक्ष, विक्रम कोटवाद को जिला महामंत्री व दुर्गादत्त चंदेल, अनवर थीम, रावतमल सैनी व जगदीश बैरासरिया को जिला मंत्री पद पर मनोनयन की धोषणा की।

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुऐ कहा कि भाजपा एक गतिशिल एवम् सक्रिय राजनेतिक दल है और इसमें निरन्तर कार्य क्षमता के अनुसार कार्यकर्ताओ को दायित्व प्रदान किये जाते है। इन नव मनोनित कार्यकर्ताओ को नवीन दायित्व मिलने से संगठन में गतिशिलता आयेगी एवम् कार्यकर्ताओ में उत्साह का संचार होगा।
जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है जहां कार्यकर्ताओ को महत्व दिया जाता है। आगामी विधानसभा चुनावो को देखते हुऐ इन कार्यकर्ताओ की नियुक्ति से कार्य में गतिशिलता आयेगी एवम् कार्यकर्ता निरन्तर प्रयास कर भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से विजयी दिलायेगे।

कार्यकर्ताओ की नियुक्ति पर प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, विधानसभा संयेजक पदमसिंह राठौड़, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, अभिषेक चोटिया, हेमसिंह शेखावत, नरेन्द्र कंवल, जिलाउपाध्यक्ष चन्द्राराम गुरी, सत्तार खांन सहित सभी कार्यकर्ताओ ने इन नियुक्तियों पर प्रसन्ता व्यक्त करते हुऐ शुभकामनाऐं प्रेषित है।

CHURU : विधानसभा चुनाव 2023 को जिले में मुस्तैद है प्रशासन — जिला कलक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here