भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल उत्तर की सशक्त मंडल की बैठक का आयोजन

0
657

चूरू। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल उत्तर की सशक्त मंडल पेज कमेटी बूथ समिति को सशक्त करने के लिए सफेद घंटाघर के

पास स्थित नगर मंडल कार्यालय में कार्यशाला मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर मंडल प्रवासी राजलदेसर के पूर्व सभापति गोपाल मारु ने कार्यकर्ताओं से कहा भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार कार्यकर्ता है कार्यकर्ताओं के संघर्ष और बलिदान का ही परिणाम है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है ।इस अवसर पर उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पार्टी कार्यकर्ता और अधिक परिश्रम करके पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे इस अवसर पर उन्होंने कहा आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा देश के मान सम्मान को विश्व में सर्वाेच्च स्थान पर पहुंचा दिया है। केंद्र सरकार के द्वारा अनेक ऐसे कार्य हैं जिन से आमजन के जीवन में सुधार हुआ है आज देश हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र को लक्ष्य मानकर सेवा कार्य करता है उन्होंने कहा कि जब भी समाज को आवश्यकता होती है केवल मात्र भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही समाज के साथ हर समय खड़ा दिखाई देता है। उन्होंने कहा आज हम सब का सौभाग्य है कि कुशल नेतृत्व में भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष श्री राम पीपलवा संजय सोनी राकेश कुमार ओझा जयप्रकाश खटोड़ चंद्र प्रकाश खत्री जुगल पांडे मंडल महामंत्री सुनील खटीक राजेश मटोलिया गोगराज सैनी पार्षद ममता जोशी राकेश दाधीच विमल कुमार जोशी मंत्री कमल शर्मा पवन चावरिया मीडिया संयोजक निरंजन सेन आईटी संयोजक अशोक तवर सह संयोजक कन्हैयालाल जांगिड़ जुगल कम्मा मॉनिटरिंग टीम के राजीव शर्मा राधेश्याम राव ओम सिंह शेखावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ऎसा माहौल बने कि घर-घर में पैदा हों खिलाड़ी — पद्मश्री कृष्णा पूनियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here