Advertisement
Home चूरू सरदारशहर उपखण्ड अधिकारी ने गौशालाओं का किया भौतिक निरीक्षण

उपखण्ड अधिकारी ने गौशालाओं का किया भौतिक निरीक्षण

सरदारशहर। उपखण्ड अधिकारी एवं नायब तहसीलदार ने तहसील की 18 से अधिक गौशालाओं का गो संरक्षण एवं संवर्धन निधि नियम 2016 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023 -24 के प्रथम चरण के माह अप्रैल से जुलाई 2023 तक चार माह तक की सहायता को लेकर भौतिक सत्यापन किया गया। उपखण्ड अधिकारी हरिसिंह शेखावत व नायब तहसीलदार रमेश कुमार शर्मा ने गोवंश के आवास गृह व चारा भंडार गृह का निरीक्षण किया व गोवंश की संख्या की जानकारी ली।

अधिकारियों के नेतृत्व में पशु धन निरीक्षक मुकेश बीकमसरा, किशोर सिंह सवाई बड़ी, राकेश स्वामी, बंसीलाल पशु चिकित्सालय, मुकेश कुमार, अशोक कुमार पूलासर, ख्यालीराम सांडेला बुकलसर छोटा, सांवरमल रणवा, प्रियंका जोशी व रवि भानीपुरा ने गोवंश संख्या रजिस्टर का टेग रजिस्टर से मिलान किया। टीम ने चिकित्सा व्यवस्था के लिए टीकाकरण व दवाइयां का छिड़काव किये जाने के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर गौशाला समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल पारीक, मंत्री पवन कुमार पोद्दार, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार जैसनसरिया, ट्रस्टी जगदीश प्रसाद जैसनसरिया, संतोष सर्राफ, गौशाला अकाउंटेंट पवन कुमार शर्मा, जितेंद्र सैनी, ऋतिक भोजक, गंगा विशन स्वामी, विनोद पुरोहित व सुनील मीणा आदि उपस्थित थे।

CHURU : चूरूवासियों के लिए यादगार बना साहित्य मनीषी प्रभा खेतान के स्मृति दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन

Advertisement