जल झूलनी एकादशी पर आयोजित होगा भव्य दोलोत्सव कार्यक्रम

0
454

सरदारशहर। शहर के महंत श्री प्रीतमदास दादूपंथी ताल भूमि सार्वजनिक ट्रस्ट के तत्वाधान में सोमवार को जल झूलनी एकादशी पर भव्य दोलोत्सव पर्व का आयोजन किया जाएगा। शहर की हृदय स्थली ताल मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक शोभाकांत स्वामी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों की भांति इस बार भी यह कार्यक्रम सोमवार को दोपहर 3 से शाम आठ बजे तक भव्यतम स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। जिसमें पूरे शहर के 51 मंदिरों से ठाकुर जी की एक जैसी पालकियां ताल मैदान में गाजे बाजे के साथ आएगी। जहाँ भव्य बेंड वादन के साथ स्वागत किया जाएगा। इसके बाद में सन्तों के प्रवचन होंगे।

तत्पश्चात शहर के सभी मंदिरों के पुजारियों का सम्मान किया जाएगा। पालकियों में विराजित ठाकुर जी का जौहरी गणगौर घाट पर गंगा जल से शाही स्नान करवाया जाएगा एवं उनकी सामूहिक पूजा – अर्चना की जाएगी। अंत में काशी के पंडितों द्वारा महाआरती कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अध्यक्ष महंत देवादास जी महाराज के सान्निध्य में शंकरलाल सिंधी, शम्भूदयाल पारीक, गौरीशंकर कन्दोई, महावीर माली, डॉ राजेन्द्र मोदी, इन्द्रचन्द पांडिया, सुरेश तिवाड़ी, मुखराम नाथोलिया, श्यामलाल माली, मनोज सैनी, बसन्त सोमाणी, भवानी स्वामी, ओमप्रकाश तिवाड़ी, रामलाल सुथार, सम्पतराम जागिड़, राहुल तिवाड़ी, जगमोहन गौड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तैयारियों में लगे हैं।

CHURU : चूरूवासियों के लिए यादगार बना साहित्य मनीषी प्रभा खेतान के स्मृति दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here