स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव से बचाना जरूरी — डॉ व्यास

0
666

चूरू। राज. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय विधि महाविद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नवचेतना- स्कूली बच्चों के लिए जीवन कौशल और औषधि शिक्षा पर एक नई चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ. शरद कुमार व्यास ने नवचेतना- स्कूली बच्चों के लिए जीवन कौशल और औषधि शिक्षा पर एक नई चेतना अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों में नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता उत्पन्न करने हेतु अभियान का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने जीवन कौशल के संबंध में जानकारी देते हुए जीवन कौशल के महत्व, परिभाषा, जीवन कौशल शिक्षा, निर्णय लेने का कौशल, समस्या समाधान कौशल, संचार कौशल, समय प्रबंधन कौशल, रचनात्मक सोच कौशल, प्रभावी संचार कौशल, आत्म जागरूकता कौशल, सहानुभूति कौशल, आत्मविश्वास कौशल, भावनाओं पर नियंत्रण सहित जीवन कौशल के प्रकारों, संबंधित प्रश्न उत्तर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जीवन को जीने का सही तरीका व्यक्ति को हासिल होना आवश्यक है। उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप जिस विषय की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उस क्षेत्र के माध्यम से भी आप बच्चों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दें और अभियान को सफल बनाएं।

सचिव व्यास ने विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समितियों के कार्यकलापों, विधिक सेवाओं से संबंधित किये जा रहे विभिन्न कार्यों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं पात्रता, स्थाई लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, मूल अधिकार, न्याय व्यवस्था, वैकल्पिक विवाद निस्तारण केन्द्र, मध्यस्थता इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्राचार्य डॉ एसके सैनी ने अभियान के संबंध में जानकारी देते हुये विद्यार्थियों को नशे की लत से दूर रहने का आह्वान किया तथा विद्यालयों में अध्ययनरत बालकों को भी नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम प्रभारी सहायक आचार्य अपूर्वा शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में विधि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एसके सैनी, सहायक आचार्य डॉ श्रीराम सैनी, धीरज सक्सेना, डॉ. अनिल कुमार सैनी, अरविन्द प्रजापत तथा कार्यक्रम प्रभारी सहायक आचार्य अपूर्वा शर्मा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here