कैंसर की साढ़े नौ किलो की गांठ निकालकर 50 वर्षीय महिला को दिया नया जीवनदान

0
808

चूरू। मेडिकल क्षेत्र में अब चूरू में भी जयपुर बीकानेर में होने वाले बड़े आपरेशन होने लगे है। लोगों को बड़े आपरेशन करवाने के लिए बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं है। शहर के श्रीबालाजी हार्ट एण्ड जनरल हॉस्पीटल में सर्जन व एनसथीसिया के डॉक्टरों की टीम ने 50 वर्षीय महिला के अंडाशय की साढ़े नौ किलो की कैंसर की गांठ निकालकर महिला को नया जीवनदान दिया है। अस्पताल की डायरेक्टर डॉ. सुमन भड़िया ने बताया कि रामसरा गांव की 50 वर्षीय कविता को पिछले एक साल से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसने डॉक्टर की सलाह लेकर कई जगह जांच करवायी। जिसमें सामने आया कि महिला के अंडाशय में कैंसर की गांठ है। जिसने बीकानेर में डॉक्टर को दिखाकर चार कीमोथेरेपी भी लगवा ली। अब महिला की तकलीफ बढ़ने लगी थी। इसके बाद महिला ने एक सप्ताह पहले बालाजी हार्ट एण्ड जनरल अस्पताल में दिखाया। महिला की आपरेशन संबंधी पूरी जांच करवायी गयी। जिसमें महिला को आपरेशन की आवश्यकता बतायी। जिस पर 50 वर्षीय महिला व उसके परिजनों ने आपरेशन की अनुमति दी। जिस पर सर्जन व एनसथेसिया के डॉक्टर की टीम बनायी गयी। 23 अक्टूबर को महिला का आपरेशन किया गया। जिसमें करीब साढ़े चार घंटे का समय लगा। आपरेशन के बाद अब महिला एकदम स्वस्थ है। डॉ. सुमन भड़िया ने बताया कि आपरेशन के करीब 15 दिन बाद महिला को दो कीमोथेरेपी ओर दी जायेगी। डॉ. सुमन ने बताया कि महिला का आपरेशन कर उसे नया जीवनदान दिया गया है। अब महिला एकदम स्वस्थ्य है। इसके अलावा भी बालाजी हार्ट एण्ड जनरल अस्पताल में पहले भी बड़े आपरेशन किये गये है।

इस कारण से तारानगर से चुनाव लडेगें राजेन्द्र राठौड़, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ चावला ने बताई हकीकत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here