शीतल जल की व्यवस्था गोगाजी के मेले में रही आकर्षण का केन्द्र

चूरू। चूरू शहर के सबसे बड़े गोगाजी के मेले में मेला स्थल पर राजस्थान गौड़ ब्राह्मण महासभा चूरू की ओर से लगाई प्याऊ से पानी पीकर हजारों लोगों ने अपना गला तरह किया। शहर का एक मात्र लक्खी मेला, जिसमें गोगानवमी पर पचास हजार से अधिक आए लोगों ने मेले में जहां गोगाजी के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की वहीं मेला का खूब आनंद लिया।

मेला स्थल पर राजस्थान गौड़ ब्राह्मण महासभा चूरू ने पीने के पानी की स्टाल प्याऊ लगाकर सेवाएं दी। मेला स्थल पर सुबह आठ बजे ही प्याऊ लगाकर सेवा देनी शुरू की जो रात्रि आठ बजे मेला संपन्न होने तक जारी रही। महासभा के कार्यकर्ताओं ने सेवा दी तो पानी पीने वाले हजारों लोगों ने इसे सराहनीय बताया।

एडवोकेट नरेन्द्र शर्मा, रामरतन पुरोहित, देवकांत शर्मा, योगेश गोग्यान, दिनेश धर्ड, विनय गोतम, योगेश गौड़, घनश्याम महर्षि, महेश मिश्र, पुनित लाटा, महेश मिश्रा, योगेश शर्मा, अग्निकुमार ढ़ंढ़, नवीन शर्मा, सात्विक शर्मा, जय कुमार, सन्देश इंदोरिया, गौरीशंकर बाबू पाटिल, आशीष पुरोहित, हर्ष शर्मा, हर्षित भेड़ा, सुशील गोग्यान, अंकित अग्रवाल, भास्कर शर्मा, श्रवण महर्षि पत्रकार, आकाश शर्मा व नीरज शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी।

CHURU : जिले में धूमधाम से मनाया गोगा नवमी का पर्व