केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के आमजन त्रस्त – गजानंद शर्मा

0
695

राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की बैठक आयोजित, जनकल्याणकारी योजनाओं का करेगे प्रसार प्रसार

हनुमानगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की बैठक शनिवार को जंक्शन के सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रभारी गजानंद शर्मा, प्रदेश सचिव जिला प्रमुख कविता मेघवाल, मोहनलाल इंदलिया पीलीबंगा थे। बैठक की अध्यक्षता राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज बेनीवाल ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी गजानंद शर्मा ने कहा कि देश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब पंचायती राज पर पूरा ध्यान दिया गया। पंचायत और जिला परिषदों को उनका अधिकार दिया। इससे गांवों का विकास हुआ। वर्तमान में केन्द्र में भाजपा सरकार सारे अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही भाजपा सरकार में बौखलाहट है। भाजपा सरकार ने भयभीत होकर षड्यंत्र के जरिए उनकी सदस्यता रद्द करने का काम किया। ऐसे में कांग्रेस जन संकल्प लेते है कि लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ और आमजन की आवाज उठाने के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे। उन्होने भाजपा पर आरोप लगाया कि कर्नाटक और हिमाचल के चुनाव की हार के बाद भाजपा विचलित हो चुकी है और यही वजह है कि राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी हार का डर भाजपा को सता रहा है। भारतीय जनता पार्टी की हार के डर से भाजपा के राष्ट्रीय नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजस्थान में चुनावी मैदान में कूदना पड़ा है।

राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज बेनीवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार पंचायत राज का विकेंद्रीकरण कर रही है और पंचायतों को खत्म करने का काम कर रही है। राजीव गांधी का जो सपना हर ग्राम पंचायत के माध्यम से ग्रामीणों का विकास हो और पंचायत राज सशक्त हो। उन्होंने कांग्रेस पार्टी ने जब देखा राजीव गांधी के सपनों को भाजपा खत्म करने का काम कर रही है तो पंचायती राज संगठन के नाम से संगठन को तैयार किया गया।

उन्होने कहा कि उक्त पंचायतीराज संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक गांव गांव ढाणी ढाणी जाकर केन्द्र सरकार की जनविरोधी व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी महगाई राहत शिविरों सहित अन्य योजनाओं का प्रचार प्रसार कर जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूती देगा और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट करने का काम करेगा। इस मौके पर गोलूवाला सरंप आदराम मेघवाल, पूर्व सरपंच पूर्ण राम डेलू, मनोहरलाल चौहान, बबलू कालवा, विकास बरोड़, अनिल मिमानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

CHURU : जिले में धूमधाम से मनाया गोगा नवमी का पर्व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here