भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष हरलाल सहारण का किया अभिनंदन

0
1042

चूरू। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष हरलाल सहारण का स्वागत व अभिनंदन किया।सोमवार को दिल्ली के विधायक अभय वर्मा की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हरलाल सहारण ने सभी कार्यकर्ताओं का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही वे इस जिम्मेदारी कुशलता पूर्वक उठा पाएंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता का महत्व है और कार्यकर्ता के सहयोग से ही पार्टी की गतिविधियां चलती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया की आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जिले की सभी विधानसभा सीटों पर विजय प्राप्त करेंगी और प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ कर्मचारी नेता नोरंग वर्मा, उप जिला प्रमुख महेंद्र न्योल, मंडल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी, पूर्व प्रधान विक्रम कोटवाद, संतोष तालनिया, सुनील ढाका, देवेंद्र सिंह, अमर सिंह, जगदीश पंचारिया, सुनील टकनेत, कैलाश शर्मा, प्रकाश नायक, गजानंद गौड़, राकेश थालोड़, रचना कोठारी, गिरधारी जांगिड़, विष्णु शर्मा, अरुण शर्मा, अनिल सैनी व राजेश रक्षक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
इसी क्रम में दिल्ली विधायक अभय वर्मा ने चूरू नगर मंडल की बैठक ली। वर्मा ने कार्यकर्ताओं से संघठन के विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि आनेवाला समय देश व प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें हमारी भूमिका क्या रहेगी यह हमें स्वयं को ही तय करना है। क्योंकि हमें देश व प्रदेश को परम वैभव की ओर ले जाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की आगामी गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

CHURU : 6 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग, जिले के किसानों ने किया प्रदर्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here