धूमधाम के साथ मनाया तीज का पर्व

0
1692

चूरू। अंचल में शनिवार को तीज पर्व परंपरागत रूप से मनाया तथा घर घर में बहन-बेटियों के सिंजारे कर उनके खूब लाड-चाव किए गए।आपको बत़ा दें कि अंचल में बेटियों के सिंजारे करने का सिलसिला दो दिन पहले ही शुरू हो जाता है। तीज पर्व पर सुबह से ही घरों में चहल-पहल शुरू हो जाती ह। इस दिन परिजन बहन बेटियों और बहुओं की तरह तरह के पकवान बनाकर मनुहार करते हैं।

शनिवार को नई सड़क स्थित महावीर प्लाजा के पास सविता गुप्ता के निवास पर तीज का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का महिला मंडल की महिलाओं ने जमकर लुत्फ उठाया। सविता गुप्ता ने बताया कि तीज का त्यौंहार महिलाओं के जीवन में बड़ा महत्व रखता है। सभी महिलाएं अपने सुहाग की लम्बी आयु की कामना के साथ इस त्यौंहार को धूमधाम से मनाती हैं।

महिला मंडल की लवली चौघरी ने बताया कि तीज का त्यौहार राजस्थान में अपना अलग स्थान रखता है। यहां ये त्यौहार तीन दिन तक मनाया जाता है जिसके दौरान विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जाते है। साथ ही हाथों में मेंहदी लगाई जाती है तथा परिवार की महिलाएं तथा मित्रगण साथ मिलकर ये त्यौहार मनाते हैं।अंजना गुप्ता ने बताया कि यह त्यौंहार सिंजारे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बड़े अपने छोटो का सिंजारा करते है।महिमा शर्मा ने बताया कि सावन के महीने में मनाएं जाने वाले तीज के त्यौंहार पर झूलों का बड़ा महत्व है।

CHURU : अब तो मान जाओ गहलोत साब…नर्सेज कार्मिकों का अनूठा प्रदर्शन. विडियो हुआ वायरल

CHURU : सद्भावना मंडप के लोकार्पण को लेकर विवाद, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जताया आक्रोश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here