Advertisement
Home राजस्थान चूरू चलकोई के पास दो बाइकों की भिड़ंत, दो घायल

चलकोई के पास दो बाइकों की भिड़ंत, दो घायल

चूरू के चलकोई में दो बाइकों की भिड़ंत, रिछपाल प्रजापत गंभीर घायल

रिछपाल प्रजापत के पैर में गंभीर चोट, बेटे मनीष को मामूली चोटें आईं

चूरू। चलकोई के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में रिछपाल प्रजापत और विशाल घायल हो गए। हादसे में रिछपाल के पैर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, दोनों घायलों की हालत सामान्य बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, दूधवाखारा निवासी राजवीर ने बताया कि उनके ताऊ रिछपाल प्रजापत अपने बेटे मनीष के साथ बाइक से खेत जा रहे थे। इसी दौरान चलकोई के पास सामने से आ रही विशाल की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर में रिछपाल और विशाल घायल हो गए, जबकि मनीष को मामूली चोटें आईं।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका उपचार किया। रिछपाल के पैर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। मनीष को मामूली चोटें आने के कारण अस्पताल नहीं लाया गया।हादसे की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को भी दी गई है।

Advertisement