मणिपुर हिंसा के खिलाफ में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च, किया विरोध प्रदर्शन

0
666

चूरू। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर बुधवार को मणिपुर हिंसा और महिला अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय इन्द्रमणी पार्क से पैदल मार्च निकाला और विरोध प्रदर्शन किया।

मणिपुर हिंसा एवं महिला अत्याचार के विरोध मे चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इन्द्राज खीचड, विधायक नरेंद्र बुडानिया, पूर्व विधायक हाजी मकबूल मण्डेलिया, राजस्थान बफ्फ बोर्ड अध्यक्ष खानूखान बुधवाली आदि की अगुवाई मे जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओ का इन्द्रमणी पार्क से निकाला पैदल मार्च मुख्य मार्ग से होता हुआ कलक्ट्रेट पहुंचा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान नव नियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्द्राज खीचड ने कहा कि मोदी सरकार देश को एकजुट रखने एवं सरकार चलाने मे पूरी तरह से विफल साबित हो गयी है। मणिपुर की घटनाए इसका जीता जागता प्रमाण है। तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने भाजपा को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि जो सरकार जनता की सुरक्षा नहीं कर सकती उसे सत्ता में रहने का कोई नैतिक आधार नहीं है। केंद्र सरकार को मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। हाजी मकबूल मण्डेलिया ने मणिपुर मे आमजन पर हो रहे अत्याचार को शर्मनाक बताया। बफ्फ बोर्ड अध्यक्ष खानूखान बुधवाली ने मणिपुर की तुलना राजस्थान से करने पर कड़ी आलोचना की है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं चूरू विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी डी के कस्वा, प्रदेश सचिव रियाजत खान, रामजीलाल शर्मा , नगर परिषद सभापति पायल सैनी, सरदारशहर सभापति राजकरण चौधरी, तारानगर प्रधान संजय कस्वा, प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ. महेश शर्मा, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, पूर्व प्रधान रणजीत सातड़ा, जिप सदस्य धर्मेंद्र बुडानिया, परिषद सदस्य कमला कस्वां, चूरू शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोकर, देहात कांग्रेस अध्यक्ष किशोर धांधू, नरेश गोदारा, निर्मला सिंघल, आदूराम न्योल, जितेन्द्र राजवी, सुबोध मासूम, रतनलाल जांगिड़, नारायण बालाण, ईश्वराम डूडी, किशनाराम बाबल, शेरखान मलखान, प्यारेलाल दानोदिया, कपिल भाटी, दिपिका सोनी, दिपिका सैन, सुनीता जांगिड़, चन्द्रप्रकाश सैनी, गोकुल शर्मा, विमल शर्मा, शिवकुमार शर्मा, जमील चौहान, सलीम चौहान, महबूब कुरेशी, महेश मिश्रा, कालूराम महर्षि, रामेश्वर नायक,श्रवण बसेर, ओमप्रकाश बाकोलिया, शंकर डाबला, हबीब बिसायती, महबूब खान, सुशील ओझा सत्यनारायण शर्मा, रोहिताश मीणा, किरोड़ीलाल मीणा, विरेन्द्र राठौड़, आरिफ पीथीसर, योगेन्द्र शर्मा, रामेश्वर प्रजापत, भंवर गहलोत, जंगशेर खान, अमन कुमार अदलान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी क्रम में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर मणिपुर मे राष्ट्रपति शासन लगाने तथा पर हिंसा पर काबु करने तथा इस संबंध में लोकसभा मे बयान देने की मांग की है।

CHURU : 11 सूत्री मांगों को लेकर नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति का धरना जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here