पराक्रम सिंह राठौड़ ने किया अपेक्स चिल्ड्रन एकेडमी का उद्घाटन

0
1214

चूरू। रतनगढ़ रोड़ स्थित आपणों नगर में अपेक्स चिल्ड्रन एकेडमी का उद्घाटन भाजपा नेता पराक्रम सिंह राठौड़ ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने की।

संस्था संयोजक खेमचंद सोनी ने बताया कि 2000-2001 में यह संस्था टाउन हॉल के सामने लाटा मेंसन में संचालित थी। इस संस्था से निकलने वाले बच्चे आज कई प्रशासनिक विभागों में अपनी सेवा दे रहे हैं। पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्ता युक्त शिक्षा से ही समाज का उत्थान संभव है। अख्तर खान ने कहा कि बदलते समय के साथ-साथ हमें शिक्षा प्रणाली में भी बदलाव करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में डॉ. एफ.एच गौरी, शरीफ सोलंकी, संपत सिंह, सत्तार खान, गौरी शंकर पाटील, सुशील शर्मा, गोपी चंद शर्मा, सत्यनारायण व्यास, अनिता जोशी, संतोष लाटा, उषा सोनी, रमेश सोनी, कमल कुमार चोटिया, नरेश ओझा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विनोद राठी व भूमिका लाटा ने किया। संस्था निदेशक दिनेश लाटा ने आंगतुकों का आभार व्यक्त किया।

CHURU : भाजपा ने किया ऐलान, अब नहीं सहेगा राजस्थान, प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here