सांडवा में दूध व तेल के लिये दो नमूने

0
293

शुद्ध के लिये युद्ध अभियान : खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई

चूरू। जिले में चलाये जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में जिला कलक्टर के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा टीम ने 20 जनवरी 2022 को सांडवा में दूध व तेल के दो नमूने लिये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि गुरुवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई कर दो नमूने लिये है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया ने बताया कि सांडवा में फर्म सालासर दरबार इंडस्ट्रीज दूध डेयरी सांडवा से दूध का एक नमूना लिया तथा फर्म सुखदेव बालकिशन से मूंगफली तेल का एक नमूना लिया। दूध व तेल के 2 नमूनों को जांच के लिए भिजवाया गया हैं। व्यापारियों को शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने व लाइसेंस बनवाने के लिए पाबंद किया गया।सीएमएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान दूध, मावा, पनीर, आटा, बेसन, खाद्य तेल, घी, सूखा मेवा, मसाला की जांच की जा रही है। अभियान के दौरान डिकॉय आपरेशन भी किए जाएंगे। जांच दल द्वारा संस्थाओं का निरीक्षण कर नमूने लिए जाएंगे तथा फूड सेफ्टी एवं स्टैंडर्ड एक्ट 2006 एवं नियम 2001 के प्रावधानों के अनुसार मिलावटी माल को मौके पर ही नष्ट करने की कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here