अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करते हैं रफीक मंडेलिया

0
421

जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया गया कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया का जन्मदिन, जिला मुख्यालय पर हुए अनेक कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह

चूरू। चूरू लोकसभा एवं विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी रहे कद्दावर एवं लोकप्रिय नेता रफीक मंडेलिया का जन्मदिन जिलेभर में पूरे उत्साह और जोशोखरोश के साथ मनाया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर उनके समर्थकों और चाहने वालों की तरफ से अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।जिला मुख्यालय स्थित मंडेलिया हाउस पर हुए कार्यक्रमों से इन कार्यक्रमों का आगाज हुआ। सभापति पायल सैनी, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, आदूराम न्यौल, सुखाराम घिंटाला, धर्मेन्द्र बुडानिया आदि नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मंडेलिया का जन्मदिन मनाया।इस मौके पर सभापति पायल सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए सदैव समर्पित रहे रफीक मंडेलिया एक ऐसे नेता है, जो अपने प्रशंसकों और चाहने वालों के दिलों पर राज करते है। उन्होने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में मंडेलिया एक ऐसे नेता है, जिन्होने एक भामाशाह की तरह अपनी जेब से पैसे खर्च करके आमजन को लाभान्वित करने की कोशिश की है। उन्होने कहा कि मंडेलिया ने सरकार के सामने चूरू विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, सडक, बिजली, पानी से जुडी विभिन्न मांगे उठाकर क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त किया है और संकीर्ण राजनीति से उपर उठकर काम करने की कोशिश की है।पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने रफीक मंडेलिया के जन्मदिन पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि मंडेलिया ने हमेशा गरीब एवं जरूरमंद लोगो के हित में का किया है। उन्होने कहा कि मंडेलिया ने अपने कार्यकर्ताओं की बात हमेशा सुनी है और यह कोशिश की है कि लोगों को हर तरह से बेहतर सुविधाएं मिलें। इस दौरान बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।
मंडेलिया के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर नंदी गौशाला में सभापति पायल सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गायों को चारा व गुड खिलाया। इसके अलावा भाईजी चैक पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को पेडे खिलाए। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय डीबी जनरल अस्पताल में फल वितरण किया गया। इंदिरा रसोई में जरूरमंदो को खाना खिलाया गया। इसके अलावा जैन गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में कंबल वितरण किया गया। रामसरा रोड एवं देपालसर रोड स्थित झुग्गी झोंपडी कच्ची बस्ती में कंबल, कोट, स्वेटर व मिठाई वितरण किया गया। गुरूवार शाम जिला मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम में ईश्वर सिंह लाम्बा खेल अधिकारी एवं सैकडो खिलाडियो ने केक काटकर मंडेलिया का जन्मदिन मनाया गया। रतननगर कस्बे में पार्षदो और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मंडेलिया का जन्मदिन मनाया।इस दौरान उप सभापति प्रतिनिधि रमजान खान, आशाराम सैनी, नारायण बालाण, कमला पुनियां, प्यारेलाल दानोदिया, संजय भाटी, सोहनलाल मेघवाल, कैलाश सरपंच सहनाली, सुशीला सुन्डा, पूर्व सरपंच जंगशेर खान पीथिसर, नाजम खान पीथिसर, आबीद जाबासरिया, शाहरूख खान, तोफिक खान, तारिख नागौरी, युसुफ खां, अजीज खां, ईस्माईल भाटी, शिवकुमार शर्मा, प्रो. डीके कस्वां, लालचंद सैनी, सोहनलाल मेघवाल, विनोद खटीक, गोकुल शर्मा, सुर्यप्रकाश वर्मा, किशोर धान्धू, अली मो. भाटी, समुउल्लाह, कुलदीप सैनी, यासीन खां, सकुर शेख, रामेश्वर नायक, नोमान सयैद, खालीद कुरेशी, बनवारीलाल सैनी, किरोडीमल मीणा, जगनाराम, पुर्णमल रैगर, झाबरमल मीणा, किशनाराम बाबल, राजेन्द्र राजपुरोहित, महेश कुमार जाट, मो. अली खान, शंकर डाबला, आरिफ कुरेशी, सत्यनारायण बाकोलिया, शेराखां, विजय कुमार सारस्वत, आरिफ रिसालदार, सदाम हुसैन, उसमान चायल, कालुराम शर्मा,सोयल खान डीके, आशाराम सहनाली, राजीव बहड, अजय दाधिच, लोकेश सैनी, जमील, दिनेश स्वामी, श्रवण बसेर, जगदीश सुण्डा, जाफर व्यापारी, औम फोजी, शंकरलाल, मुकेश, दयाराम कस्वां, सहित सैकडो कार्यकर्ता मौजुद थे। उक्त कार्यक्रमों का सफल संचालन असलम खोखर ने किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में दिखा उत्साह

जिला मुखालय के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंडेलिया के जन्मदिन पर उत्साह देखने को मिला। सहनाली गांव में मंडेलिया का जन्मदिन मनाया गया और ग्रामीणों को कंबल वितरित की गई। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र बुडानिया ने कहा कि रफीक मंडेलिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न सुविधाओं के विकास के लिए अभूतपूर्व काम किया है। इस दौरान आदूराम न्यौल, सुखाराम घिंटाला आदि भी मौजूद थे। सरपंच कैलाश मेघवाल ने मंडेलिया की विकासोन्मुखी सोच की सराहना की।
इसी प्रकार दूधवाखारा में कांग्रेस नेता प्रो. डीके सिंह के नेतृत्व में मंडेलिया का जन्मदिन मनाया गया। सिंह ने गायों को गुड व चारा खिलाकर जन्मदिन मनाया।

रफीक मंडेलिया के जन्मदिवस पर हुए अनेक कार्यक्रम

रतनगढ़। शासन शहरों के संग अभियान के अंतर्गत बनाए गए पट्टों का वितरण स्थानीय टाउन हाल में उपखंड अधिकारी विजेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ नगर पालिका के पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड वासियों को पट्टे वितरित करवाए गए। कोबिट प्रोटोकॉल के अंतर्गत आयोजित किए गए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपखंड अधिकारी विजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान राज्य सरकार का महत्वपूर्ण अभियान है जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप आमजन को आवासीय भूमि का पट्टा देखकर उसके स्वामित्व का अधिकार प्रदान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रशासन के साथ-साथ पार्षदों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।उपस्थित पार्षदों को संबोधित करते हुए उपखंड अधिकारी ने कहा कि सभी पार्षद घर घर जाकर जिन लोगों ने पट्टे हेतु आवेदन नहीं किया है उन्हें जागरूक करें। कोविड जागरूकता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमें राज्य सरकार के निर्देशों की पालना करते हुए स्वयं जागरूक होकर तीसरी लहर का सामना करना है और कोई भी भयावह स्थिति पैदा नहीं हो इसके लिए जागरूक रहकर कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए समाज के सभी वर्गों को जागरूक बनाना है। इस अवसर पर रतनगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के 120लोगों को पट्टा प्रदान किया गया। इससे पूर्व सुबह से मंडेलिया के जन्मदिवस को मनाने के लिए उत्साहित कांग्रेसजन रतनगढ़ पिंजरापोल पहुंचे और गौशाला में गौवंश के लिए गुड हरा चारा व खल के लिए ₹100000 की सहायता राशि की की घोषणा की एवम् मंडे लिया के स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन के लिए कामना की।सभी पार्षद एवं कांग्रेस जनों ने गोवंश को हरा चारा गुड एवम् खल खिलाया इसी कार्यक्रम के अंतर्गत असहाय लोगों को कंबल वितरण किया गया एवं राजकीय चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए । दूसरी और नगरपालिका सदस्यों ने भी अपने अपने वार्ड में असहाय लोगों को कंबल वितरित कर मंडेलिया के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।इस अवसर पर कांग्रेसी नेता हेमंत सारस्वत पार्षद राजेश गहलोत मनीष कुमार अनिल, जीतू फारुख खान कयूम गोरी नूर मोहम्मद सिराज मेघवाल हारून खत्री जाकिर हुसैन साबिर अली शशि कुमार गौड़ सरवण सैनी मुख्त्यार खान यूसुफ लसकरिया महेंद्र सैनी निर्मल सैनी शाहरुख खान राशिद गोरी शकील खत्री पुरुषोत्तम इंदोरिया आदि उपस्थित थे। सांवरिया गौ भक्त मंडल के ललित चौधरी अरुण रामगढ़िया राम गोपाल चौधरी संजय चौधरी महेश सांगानेरिया ने सुबह 6:00 बजे गायों को लापसी व गुड वितरित किया। गौशाला समिति के अध्यक्ष जय कुमार शर्मा सचिव अंजनी चोटिया दीपक डीडवानिया राजेश रिणवा श्यामसुंदर मटोलिया ने समिति की ओर से आगंतुकों का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here