Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं रंवा की बेटी पूजा जेवरिया ने हासिल किया स्काउट्स-गाइड्स का राज्य पुरस्कार

रंवा की बेटी पूजा जेवरिया ने हासिल किया स्काउट्स-गाइड्स का राज्य पुरस्कार

केंद्रीय विद्यालय खेतड़ीनगर में स्काउट्स-गाइड्स राज्य पुरस्कार हासिल करने वाली रंवा गांव की छात्रा पूजा जेवरिया

केंद्रीय विद्यालय खेतड़ीनगर में हुआ सम्मान, उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर

खेतड़ी। झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
खेतड़ी उपखंड के गांव रंवा की बेटी पूजा जेवरिया ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य स्तरीय पुरस्कार हासिल कर परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। पूजा को स्काउट्स एवं गाइड्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पूजा जेवरिया केंद्रीय विद्यालय खेतड़ीनगर की छात्रा हैं।

उनकी यह सफलता मेहनत, अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता का परिचायक है। राज्य स्तरीय पुरस्कार हासिल करने पर केंद्रीय विद्यालय खेतड़ीनगर में उनका सम्मान किया गया। विद्यालय परिवार ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजा के पिता संजय कुमार जेवरिया सिंघाना के सरकारी अस्पताल में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता बृजेश जेवरिया शिमला में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर सेवाएं दे रही हैं।

पूजा की सफलता पर परिजनों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। पूजा जेवरिया की इस उपलब्धि से क्षेत्र की अन्य छात्राओं को भी आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा साबित करने की प्रेरणा मिलेगी। उनकी सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और अनुशासन के बल पर सफलता के नए मुकाम हासिल किए जा सकते हैं।

Advertisement