Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं पंचायती राज चुनाव – झुंझुनूं में 67% मतदान

पंचायती राज चुनाव – झुंझुनूं में 67% मतदान

झुंझुनूं पंचायती राज चुनाव 2026 के दूसरे चरण में छह पंचायत समितियों के मतदान और पंचायत समितिवार वोटिंग प्रतिशत की जानकारी

छह पंचायत समितियों के 102 और जिला परिषद के 16 वार्डों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न , चिड़ावा में सर्वाधिक 69.91 तो बुहाना में सबसे कम 64.60 प्रतिशत वोटिंग

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
पंचायती राज आम चुनाव -2026 के दूसरे चरण में झुंझुनूं जिले की छह पंचायत समितियों में पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले में करीब 67 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के आंकड़ों में चिड़ावा पंचायत समिति सबसे आगे रही, जबकि बुहाना में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया।

जिले की छह पंचायत समितियों के 102 वार्डों तथा जिला परिषद के 16 वार्डों में सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान कराया गया। चुनाव में मतदाताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के साथ ही प्रत्याशियों की चुनावी किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई।

पंचायत समितिवार मतदान प्रतिशत पर नजर डालें तो चिड़ावा में सर्वाधिक 69.91 प्रतिशत मतदान हुआ। पिलानी पंचायत समिति 69.84 प्रतिशत मतदान के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं सूरजगढ़ में 66.59 प्रतिशत, झुंझुनूं में 65.70 प्रतिशत तथा सिंघाना में 65.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बुहाना पंचायत समिति में सबसे कम 64.60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान प्रतिशत पर एक नजर 

पंचायत समिति चिड़ावा में 69.91% , पिलानी में 69.84% , सूरजगढ़ में 66.59% , झुंझुनूं में 65.70% , सिंघाना में 65.42% और बुहाना पंचायत समिति में 64.60% मतदान हुआ ।
पंचायत समिति के 102 वार्डो में कुल मतदान लगभग 67 प्रतिशत रहा ।

Advertisement