कांग्रेसजनों द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत हुए गोविन्द सिंह डोटासरा

0
362

चूरू। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा ने भाजपा पर इतिहास से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आजादी के आन्दोलन में भा.ज.पा. का कोई योगदान नहीं रहा, आर. एस. एस. के लोगो ने अंग्रेजों की मुखबिरी की थी। लेकिन आज आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को नजर अन्दाज करने का घ्रणित प्रयास किया जा रहा है। डोटासरा ने चूरू मुख्यालय आगमन पर रामसरा रोड़ पण्डित होटल में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने कांग्रेसजनों से आहव्वान किया कि जन-जन को भा.ज.पा. की कथनी व करनी से अवगत कराना चाहिए। भा.ज.पा. को जन विरोधी नीतियों से हर वर्ग त्रस्त हो गया है। किसानों व मजदूरों का इस सरकार से विश्वास उठ गया है। इस अवसर पर देश के स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में साल भर कार्यक्रम आयोजन समिति के जिला संयोजक के पद पर नियुक्त रियाजत अली खान, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधेश्याम चोटिया, पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुश्ताक खान ने प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री गोविन्द डोटासरा को 31 किलो फूलो की माला, साफा व शॉल ओढा कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में पार्षद अंजनी शर्मा, आबिद खान मोयल, नरेन्द्र सैनी, सिराज खान जोईया, लियाकत राईन, भंवरलाल सैनी, संजय खान, सलीम चौहान, इदरीश खत्री, फजलेहक चौहान, आसिफ खान, मुबारक भाटी, सुरेश सारण, इन्द्राज बेनीवाल, महेश खरीन्टा, अनिल बुरड़क, रोहित सैनी, सुशील सारण, नरेश सारण, विजयपाल सिहाग, अंजार अली, अजीज अली, अशफाक खान, नरेश शर्मा, काजी अब्बास, सतार खान चायल, महेश मिश्रा, रतनलाल जांगिड़, सुबोध मासूम, आमीन खान, हारून चौहान, जब्बार खान, अब्दुल इस्लाम आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here