भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने विधुत संबंधी समस्या को लेकर एसी को सौंपा ज्ञापन

0
335

चूरू। जोधपुर विधुत वितरण निगम में अधीक्षण अभियन्ता को ज्ञापन देते हुए सरदारशहर के पूर्व विधायक अशोक पींचा व भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के अध्यक्ष सत्यनारायण सहारण ने बताया कि सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र भोगोलिक स्थिति बहुत बड़ी है। आने वाले समय में मार्च तक विधुत कनेक्शन टुबैल के होने वाले है। वर्तमान जितने भी टयूवैल चल रहे है इसमें भी विधुत आपूर्ति सही समय पर सही वॉलटेज पर नही हो रही है इसमें किसानो की फसल बर्बाद हो रही है। उक्त समस्या के निदान के लिए कुछ सुझाव दे रहा हूं। राजासर पंवारान के क्षेत्र में एक 132 केवी का विधुत सब स्टेशन बनाया जाये तब जाकर कृषि टुबैल सुचारू रूप से चल पायेगे। भानीपुरा सहायक अभियन्ता क्षेत्र मे कम से कम ताकि किसानो की फसल को बचाया जा सके । केवी के सब स्टेशन बनाये जाये। भानीपुरा 132 केवी सब स्टेशन पर एक बड़ा ट्रान्सफॉर्मर लगाया जाये। भादासर सहायक अभियन्ता क्षेत्र में टुबैल कनेक्शन आगामी मार्च मे होने जा रहे है इस हेतु राजासर बिकान मे एक 132 केवी का सब स्टेशन बनाया जाये वहां पर पंचायत के अन्तर्गत भुमि भी उपलब्ध है। देवासर, रायपुरा क्षेत्र के आस पास एक 33 केवी का विधुत सब स्टेशन बनाया जाये। अजीतसर मे काफी टुबैल बन गये है यहां भी विधुत आपूर्ति सुचारू रूप से नही हो रही है। अतः अजीतसर में एक 33 केवी सब स्टेशन की स्वीकृति प्रदान कराई जाये। सम्पूर्ण सरदारशहर ग्रामीण क्षेत्र मे कृषि टुबैलो को वर्तमान मे लगभग 5 घंटे ही थ फेज बिजली दी जा रही है अतः कृर्षि टयूबैलो को दिन में 6.30 घंटे व रात में 7 घंटे विधुत आपूर्ति की जाये । सरदारशहर ग्रामीण कार्यालय मे कनिष्ठ अभियन्ता की चार पोस्ट रिक्त है। सहायक अभियन्ता भानीपुरा की पोस्ट रिक्त है। 33 केवी लाईन रोलासर तोलासर को दूधली, पल्लू से जोड़ा जाये । 33 केवी सब स्टेशन पर जहां-जहां आवश्यकता है। अतिरिक्त 3.15 एमवीए के ट्रान्सफॉर्मर स्थापीत किये जावे । दो साल से कृषको का भार 50 एचपी से 70 एचपी तक बढ़ा कर बिजली बिल वसूले जा रहे है। जबकी कृषको को इस क्षमता के ट्रान्सफॉर्मर नहीं दिये जा रहे है। सरदारशहर क्षेत्र मे लगभग 350 किसानो के लोढ़ ट्रान्सफॉर्मर दो साल से बकाया है। माननीय मुख्यमंत्री महोदय के ग्रह जिले जोधपुर में वर्तमान में कृषि टयूबैल को दिन में 6.30 घंटे व रात में 7 घंटे विधुत आपूर्ति दी जा रही है । ओर अन्य जिलो में ना के बराबर। 100 केवीए के ट्रान्सफॉर्मर उपलब्ध करवायें। जलने वाले ट्रान्सफॉर्मर 72 घंटे में उपलब्ध नहीं हो रहे है। जिले में कुल मांग पत्र जायें । लगभग एक वर्ष से जमा है जिनके कृषि कनेक्शन दिये। भानीपुरा मण्डल के लुणासर के किसानो पर भानीपुरा सहायक अभियन्ता द्वारा करवाये गये झूठे मुकदमो को वापिय लिया जाये। अन्यथा किसानो द्वारा आन्दोलन किया जायेगा। इस अवसर पर महामंत्री मोहर सिंह पोटलिया, एसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील मीणा, मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह छाजुसर, विकास गोदारा, सरपंच भरत सारण, हिरालाल बैनीवाल, एसी मोर्चा के उपाध्यक्ष मांगीलाल मेहरा, किसान मोर्चा के आइ्रटी प्रभारी जयलाल मोटसरा महेन्द्र सारण आदि उपस्थित थें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here