चूरू । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष रहे डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा के 67 वें जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमानगढ़ी गौशाला में गायों को गुड, हरी सब्जियां व चारा खिलाकर उनके स्वस्थ व दीर्घ जीवन के लिये गौ माता से प्रार्थना की। मंडल महामंत्री चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ वासुदेव चावला ,चूरु पंचायत समिति प्रधान दीप चंद राहड़ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत दीनदयाल सैनी जिला प्रवक्ता सुशील लाटा मंडल महामंत्री सुनील खटीक सत्तार खान शक्ति केंद्र संयोजक अरुण शर्मा मंडल मीडिया संयोजक अजय तंवर मंडल आईटी संयोजक अशोक तंवर दिलीप कुमार युवा मोर्चा के मुकेश प्रजापत चंद्र प्रकाश प्रजापत जय सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ वासुदेव चावला ने डॉ शर्मा के 67 वें जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ व दीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा ने जिस प्रकार से पार्टी की सेवा की वह हम सब कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय है उनका चिंतन राष्ट्रीय विचारधारा से ओतप्रोत है उनका जीवन लगातार मां भारती की सेवा में समर्पित है। इस अवसर पर प्रधान दीप चंद राहड़ ने कहा डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा एक अंतरराष्ट्रीय चिंतक व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता है उनके जन्मदिवस पर हम ईश्वर से उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हैंउन्होंने कहा वे यू ही देश सेवा में लगे रहे यही ईश्वर से प्रार्थना है। पूर्व जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा डॉ शर्मा एक सामान्य परिवार से उठ कर राज्यसभा सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद जैसे उच्च पद तक पहुंचे तथा आज भी भारतीय जनता पार्टी में वे सक्रियता के साथ पार्टी की सेवा कर रहे हैं । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी ने कहा डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा का आज भी चूरू की धरती से गहरा लगाव है और जब भी वे चूरू आते हैं तो सभी कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिलता है तथा पारिवारिक वातावरण मिलता है। मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत ने कहा विपरीत परिस्थितियों में पार्टी की सेवा करते हुए डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं के समक्ष अनेक शानदार उदाहरण प्रस्तुत किए हैं ।उनके द्वारा लिखित पुस्तकें पढ़कर भारत के अनेक महापुरुषों के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त होती है।इस अवसर पर बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।