मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान की तैयारियां जोरों पर

0
716

चूरू। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलेट व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सप्रभारी काजी निजामुदीन एवं अन्य पदाधिकारीयों के 6 जून साय 4 बजे चूरू आगमन पर होने वाले मेरा बूथ मेरा गौरव सम्मेलन को लेकर कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया ने शनिवार को पार्टी के पदाधिकारियो के साथ पंखा रोड पर स्थित सभा स्थल पारखो के नोहरे का अवलोकन कर मंडेलिया हाउस स्थित कांग्रेस कार्यालय में चूरू शहर व चूरू देहात कांग्रेस के पदाधिकारियो, अग्रिम संगठनो के कार्यकर्ताओ, नगर परिषद के पार्षदो आदि की अलग अलग बैठक लेकर 6 जून के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिया। रफीक मंडेलिया ने मेरा बूथ मेरा गौरव सम्मेलन को संगठन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता इसको सफल बनाने के लिये कोई कोर कसर बाकी नही छोडे। इस अवसर पर चूरू शहर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अबरार खान, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मो. हुसैन निर्वाण, महामंत्री रामेश्वर प्रजापति, किसान नेता आदुराम न्यौल, हौलसेल भण्डार के पूर्व अध्यक्ष पृथ्वी सिंह राठौड, पूर्व उपलिाप्रमुख सोहनलाल मेघवाल, अनुसुचित जाति के जिलाध्यक्ष विधाधर मेघवाल, सुखाराम घिंटाला, मांगीलाल पारिक, हरिराम पुनियां जाफर खां जोईया, अलि मो. भाटी, चन्द्र प्रकाश सैनी, हुसना बानो, नरेन्द्र सैनी, सीताराम खटीक, किशोर धान्दू, रामचन्द्र सैनी, आनन्द सैनी, रामचन्द्र सुण्डा, हरिराम पुनियां, मो. अनवार गौड, सहित सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे। चूरू देहात ब्लाॅक कांग्रेस के प्रवक्ता सुखाराम घिंटाला ने बताया कि 3 जून को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हाजी मकबूल मंडेलिया व कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया कांग्रेस पदाधिकारियो के साथ मेेरा बूथ मेरा गौरव यात्रा में शेष बचे गांवो का दौरा करेगे ढाणी. डी.एस.पुरा, दान्दु, श्योदानपूरा, ढाका का बास, लोहसनाछोटा, बास महलान, लोहसना बडा, रामपुरा बास, घन्टेल, रिबिया आदि गांवो का दौरा करेगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here