भँवरसिंह सामौर को मिलेगा साहित्य अकादेमी पुरस्कार

0
625

चूरू। जनपद के प्रसिद्ध साहित्यकार व लोहिया कालेज चूरू के पूर्व प्राचार्य भँवरसिंह सामौर को साहित्य अकादेमी नई दिल्ली का सर्वोच्च पुरस्कार मिलने की बुधवार को घोषणा हुई है। अकादेमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवास ने जारी विज्ञप्ति में राजस्थानी का साहित्य पुरस्कार सामौर की पुस्तक ‘ संस्कृति री सनातन दीठ ‘ को घोषित किया हैं। पुरस्कार के निर्णायक मंडल में साहित्यकार हरीश बी. शर्मा, डॉ. देव कोठारी व डॉ. पी. सी. आचार्य शामिल थे। इस पुरस्कार के तहत सामौर को ताम्र पत्र व एक लाख रुपये प्रदान किये जायेगे। उल्लेखनीय है कि भँवर सिंह सामौर ने राजस्थानी भाषा, साहित्य व संस्कृति को अपना महत्वपूर्ण अवदान दिया हैं। सामौर को साहित्य अकादमी सम्मान मिलने पर राजस्थानी साहित्यकार दुलाराम सहारण, डॉ घनश्याम नाथ कच्छावा, उम्मेद गोठवाल, कुमार अजय, कमल शर्मा, उम्मेद धानिया सहित क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

यह भी पढ़िए……

नशा एक अभिशाप है, इस बुराई को रोकना जरूरी है — संगीता बेनीवाल

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here