संघ के पदाधिकारियो ने निजीकरण करने का किया विरोध

चूरू। जोधपुर विद्युत वितरण विभाग में राजसथान विद्युत श्रमिक संघ के आव्हान पर जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ द्वारा जालौर शहर के निजिकरण पर दिये जाने के विरोध में अधीक्षण अभियन्ता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राजस्थान विद्युत श्रमिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश दाधीच में नीजिकरण पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इस विभाग व आमजन के लिए घातक बताया तथा कर्मचारी वर्ग को जागरूक होकर अपनी लड़ाई लड़नी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अमरसिंह व अध्यक्ष मोहन माली व डिस्कॉम कार्यकारी अध्यक्ष सतीश राठौड़, वृत संगठन के विधि सलाहकार मो. युसुफ, संयोजक छगन स्वामी व जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। जिला महामंत्री महेन्द्र कुमार ने जिले के सैकड़ो कर्मचारियों से आगामी कार्यक्रम 8 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरने में चलने का आव्हान किया। संगठन पदाधिकारियों द्वारा विभाग के टुकड़ौ में किये रहे निजीकरण का खुलकर विरोध किया। एवं सरकार के निजीकरण को रोकने का आव्हान किया। प्रचार किया जाने के सादुलपुर, चूरू, तारानगर, सरदारशहर सहित कई उपखण्ड कर्मचारियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़िए……

नशा एक अभिशाप है, इस बुराई को रोकना जरूरी है — संगीता बेनीवाल