आपसी सद्भावना और भाईचारे के लिए काम करें युवा

0
606

सद्भावना दौड़ से हुआ सप्ताह भर के आयोजनों का आगाज, जिला कलक्टर साँवर मल वर्मा ने दिखाई हरी झंडी, जिला खेल स्टेडियम से गांधी प्रतिमा स्थल तक दौड़े युवा

चूरू। राज्य सरकार के शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ, जिला प्रशासन एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की ओर से मनाए जा रहे सद्भावना सप्ताह का आगाज शुक्रवार को सद्भावना दौड़ के साथ हुआ।जिला कलक्टर साँवर मल वर्मा ने जिला खेल स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि युवाओं को गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलते हुए देश में भाईचारे और आपसी सद्भाव के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने सद्भावना सप्ताह के विभिन्न आयोजनों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को पूरी निष्ठा एवं रूचि के साथ इन कार्यक्रमों में भाग लेना है।
सद्भावना दौड़ जिला खेल स्टेडियम से रवाना होकर गांधी प्रतिमा स्थल पहुंची, जहां संभागियों ने गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। दौड़ में जिला खेल स्टेडियम से जुड़े खिलाड़ी एवं अन्य युवा शामिल हुए। इस दौरान एडीएम लोकेश कुमार गौतम, गांधी-150 के जिला संयोजक दुलाराम सहारण, उपखंड संयोजक रियाजत खान, उपखंड सह संयोजक रतन लाल जांगिड़, जिला खेल अधिकारी ईश्वर सिंह लांबा, तहसीलदार पृथ्वीसिंह मौर्य, सहायक निदेशक (जनसंपर्क) कुमार अजय, खेल प्रशिक्षक सरस्वती मुंडे, गांधी प्रकोष्ठ अधिकारी उम्मेद सिंह, प्रकोष्ठ सहायक दयापाल सिंह पूनिया सहित अधिकारी, खिलाड़ी, कर्मचारी, नागरिकगण एवं युवा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here