कांग्रेस की विदाई की तैयारी भाजपा के स्वागत की तैयारी के लिए तैयार है जनता अरुण सिंह

0
205

चूरू। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान भाजपा के संगठन प्रभारी अरुण सिंह जयपुर से बीकानेर जाते वक्त राजलदेसर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में कांग्रेस के 3 साल के शासन में विकास के कार्य थप्प चल रहे हैं प्रदेश की जनता कांग्रेस के शासन से दुखी हो चुकी है प्रदेश में बिजली पानी सड़क आधी समस्या से आम जन परेशान हैं त्रस्त है राष्ट्रीय महासचिव अरुण जी ने कहा कांग्रेस की विदाई देने के लिए जनता तैयार हैं भाजपा के स्वागत के लिए जनता ने पूरी तैयारी कर ली है मात्र 2 साल का समय है कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से चूरू जिला में राष्ट्रीय महासचिव का जिस तरह से शानदार स्वागत किया है उससे यह लगता है आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सभी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का परचम लहराएंगे रतनगढ़ विधायक अभिनेश महर्षि ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया कि 3 घंटे देरी के बाद भी कार्यकर्ता में जिस तरह से जोश है उसके लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है कार्यक्रम से पूर्व हैं भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी ,विधायक अभिनेश महर्षी, भाजपा नगर अध्यक्ष पवन बोथरा ,जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा के नेतृत्व में राजलदेसर के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर के बैंड बाजों की धुन पर साफा माला सोल तलवार गौमाता का मोमेंटो भेंट करके राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का स्वागत किया कार्यक्रम के दौरान चूरू जिला भाजपा संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार ,प्रदेश उपाध्यक्ष माधवराव चौधरी, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बागड़ी, बिदासर प्रधान संतोष मेघवाल राजलदेसर पालिका के पूर्व चेयरमैन गोपाल मारूं, भाजपा नगर महामंत्री मदन दाधीच, करणी सेना के जिला अध्यक्ष गजराज सिंह गिरधारी सिंह बिनादेसर भाजपा के युवा नेता रमेश सारस्वत भगवानाराम भगवानाराम कुचेरिया शंकरलाल खडोलिया शीतल प्रकाश खेमराज पारीक राजेश गर्ग भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री कुलदीप स्वामी कुंदन दाधीच भैराराम प्रजापत झूमर नाई मान सिंह शेखावत सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here