चूरू। शहर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मण्डेलिया हाउस में भारत में सूचना क्रान्ति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 77 वीं जंयती मनाई गई। इस अवसर पर चूरू नगर परिषद सभापति पायल सैनी ने कहा कि आज भारत में कम्प्यूटर व सूचना तकनीक की देन स्व0 राजीव गांधी की ही है। उस समय भी इस तकनीक का विरोध किया गया था परन्तु वो ही आज इस तकनीक का उपयोग कर रहे है तथा देश के विकास व रोजमर्रा के कार्य में इसे प्रांसागिक मान रहे है। इस अवसर पर चूरू नगर परिषद उपसभापति प्रतिनिधी रमजान खानं ने कहा कि स्व0 राजीव गांधी ने कहा था कि यदि किसान कमजोर हो जाते है तो देश आत्म निर्भरता खो देता है, लेकिन अगर वे मजबूत हैं तो देश की स्वतंत्रता भी मजबूत हो जाती है। परन्तु आज देश में कृषि व किसान दोनों की ही स्थिति ठीक नहीं है। लम्बे समय से देश के अन्नदाता कृषि कानूनी बिलों के विरोध में सड़कों पर बैठा है पर उसकी सुनवाई नहीं हो रही है, ऐसे स्थिति में न केवल कृषक वर्ग कमजोर होगा अपितु कृषि से जुडे हुए अन्य वर्ग व व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे है। इस अवसर पर चूरू पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया ने भी राजीव गांधी के द्वारा किए गये जनहित के कार्यो पर प्रकाश डाला तथा राजीव गांधी की जीवनी के बारे मे उपस्थित कांग्रेस जनो को विस्तार पूर्वक अवगत कराया। इस दौरान शहर निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष अबरार खान, किशोर धान्धू, डां प्यारेलाल दानोदिया, बालीबाई, अनीस खान,ं शिवकुमार शर्मा, खालिद कुरेशी, विजेन्द्र सरपंच, विजय जालान, विनोद खटीक, गिरधारी भाम्भी, रामेश्वर नायक, विमल शर्मा, गोकुल शर्मा, मनीष खटीक, मुलचन्द जांगिड, शकुर शेख, सलीम गोरी, उस्मान चायल, लीलाधर चुलेट, मंगतु लुहार, बुन्दु लुहार, मुस्ताक पिथीसर, राजीव बहड, अजय धाधीच, महेश मिश्र्रा, विजय कुमार सारस्वत, मोहर सिंह, सलिम मिस्त्री, बुदप्रकाश जांगिड, अकतर कुरेशी, विनोद कुमार शर्मा, सहित सैंकडो कार्यकर्ता मौजुद रहे।।