Advertisement
Home चूरू तारानगर तारानगर के नेचर पार्क की बदहाली पर कांग्रेस ने जताया आक्रोश, आंदोलन...

तारानगर के नेचर पार्क की बदहाली पर कांग्रेस ने जताया आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

तारानगर नेचर पार्क की बदहाली को लेकर एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपते कांग्रेस पार्षद और कार्यकर्ता

कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, पार्क की स्थिति सुधारने की मांग

तारानगर। बुधराम वर्मा
शहर के एकमात्र नेचर पार्क की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने चिंता जताते हुए प्रशासन से इसके सुधार की मांग की है। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर पार्क की व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने की मांग उठाई।

ज्ञापन में बताया गया कि नेचर पार्क शहरवासियों के स्वास्थ्य, सुबह की सैर और पर्यावरण संतुलन के लिहाज से महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह नगरवासियों के लिए प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, लेकिन उचित देखरेख और प्रबंधन के अभाव में पार्क की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से पार्क की बदहाली को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सुधार करवाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर हरिसिंह बेनीवाल, बाबू हुसैन कुरैशी, असलम मिर्जा, कुंदन सैनी, असरफ बिसायती, शरीफ लुहार, संजय वाल्मीकि, साजिद टाक, महेन्द्र बुंदेला, बुंदे खां लुहार, फारुख गौरी, जुबेर गौरी और मनीराम सुथार सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement