लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक का किया अभिनंदन

0
261

चूरू। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी ने नव मनोनीत लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दौलत तवर का दुपट्टा उठा कर मुंह मीठा करवा कर अभिनंदन किया।इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ वासुदेव चावला जिला महामंत्री जितेंद्र शर्मा नरेंद्र काछवाल जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा हेम सिंह शेखावत अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अख्तर खान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रभा धंधावत पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया पूर्व जिला कोषाध्यक्ष किसन आसेरी मांगू सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पद पर दौलत तवर जैसे कार्यकर्ता को मनोनीत करके चूरू के कार्यकर्ता पर जो विश्वास व्यक्त किया है उसके लिए हम सब भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं।इस अवसर पर उन्होंने नव मनोनीत लघु उद्योग प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनने पर दौलत तवर को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत ने कहा भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां सामान्य कार्यकर्ता अपनी मेहनत और परिश्रम से उच्च पद तक पहुंच सकता है।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ वासुदेव चावला ने शुभकामनाएं देते हुए कहा दौलत तंवर भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता है और इनके द्वारा पूर्व में अनेक दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक किया गया है।अपने सम्मान पर प्रदेश सह संयोजक दौलत तवर ने कहा वे सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं वरिष्ठ नेताओं की आशीर्वाद से इस क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे इसके लिए उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सांसद राहुल कस्वा सहित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here