भाजपा की निकीता गुर्जर रतननगर की नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष

0
556

चूरू। रतननगर। कस्बे में नगरपालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव गुरूवार को पूर्ण हुए। भाजपा की निकिता गुर्जर ने कांग्रेस के प्रत्याशी सुभाष सैनी को 6 मतों से पराजित किया। भाजपा की निकिता गुर्जर को 13 मत मिले जबकि कांग्रेस के सुभाष सैनी को 6 मतों से ही संतोष करना पड़ा।पूर्व पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर की पुत्री तथा रतननगर नगर पालिका की नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष निकिता ने कहा कि मैं अपने पिता के कार्यकाल के दौरान शुरू किए गए विकास कार्य को प्राथमिकता से पूरा करूंगी। उन्हौंने कहा कि वे राजस्थान विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के मार्गदर्शन में क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के काम करेंगी। निकिता ने रतन नगर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर समय तैयार रहेगी।इस अवसर पर पूर्व जिलाप्रमुख हरलाल सहारण, पूर्व पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण सैनी, गोविन्द प्रसाद शर्मा, राजेन्द्र धीरेन्द्रा, रतननगर भाजपा के नगर अध्यक्ष पवन यादव, महेश सैनी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, नगर मंडल उत्तर अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, पवन गुर्जर, सीताराम लुगरिया, नारायण बेनीवाल, मंडल महामंत्री चांद्रप्रकाश शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर खान, देवराज पुरोहित, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालान,मनोज श्योपुरा, भंवर गुर्जर, राजेन्द्र सैनी, संदीप लुगरिया, शिवकुमार शर्मा आदि ने निकिता गुर्जर शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here