ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर खेल प्रेमियों ने मनाई खुशियां

0
487

हनुमानगढ़वासियों ने नाच-गाकर व मिठाईयां बांटकर जताई खुशी

हनुमानगढ़।हिमांशु मिड्डा टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर राजीव गांधी स्टेडियम में खेल प्रेमियों द्वारा नाच गाकर व मिठाईयां बांटकर खुशियां मनाई गई।ढोल नगाड़ो की थाप पर नाचते हुए हॉकी प्रेमियों ने 41 साल के लम्बे इंतजार के पश्चात ओलंपिक में हॉकी में मेडल जीतने का जश्न मनाया।हॉकी कोच नसीब ने बताया कि लंबे इंतजार के पश्चात हॉकी में मेडल जीतने पर पूरे देशवाशियो में खुशी का माहौल है।उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में जिस तरह से महिला व पुरुष हॉकी टीम द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है वैसे प्रदर्शन का हर देशवाशी को वर्षों से इंतजार था लेकिन हम क्लिक नही कर पा रहे थे उन्होंने कहा कि पुरुष टीम की तरह महिला टीम भी मेडल लेकर आएगी ऐसा हमारा विश्वाश है।उन्होंने कहा कि बड़ी टीम के सामने 5-3 का फर्क रहना बहुत बड़ी बात है उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रदर्शन को बनाये रखने की जरूरत है जिससे कि पेरिस ओलंपिक में हम पहले स्थान पर आए ऐसी हम आशा करते है।इस दौरान हॉकी के राष्ठीय खिलाड़ी दर्शन सिंह सिद्धू ,हॉकी हनुमानगढ़ से हरवीर सिंह सरां, कोषाध्यक्ष गुरप्रीत मान ,हॉकी कोच मस्तान सिंह ,नसीब सिंह, जगतार सिंह संधू, सुशील बिश्नोई, मुकेश कुमार, विपुल गजरा ,मनजोत सिंह बराड़, विशाल शर्मा, गौरव ,निशांत, जतिन, जसवीर सिंह ,शंकर सिंह नरुका, ओम प्रकाश सैन, अजय सिंह यादव आदि खेल प्रेमी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here