राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने किया पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन
चूरू। अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देश पर चूरू देहात ब्लाक कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को पैन्ट्रोल, डीजल, रसोई गैस तथा आम उपभोग की अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि के खिलाफ राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेहाना रियाज के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट रोड़ पर पैन्ट्रोल पम्प के सामने केन्द्र की मोदी सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज ने कहा कि केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के कोरोना महामारी के संकट से जूझ रही जनता के सामने मंहगाई की महामारी पैदा हो गयी है। रेहाना ने कहा कि पेट्रोल,डीजल ,रसोई गैस के मूल्य वृद्धि बेलगाम हो गयी है जिसका सारा भार गरीब व मध्यम वर्ग पर पड रहा है। केंद्र की मोदी सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से नाकाम हो गयी। मोदी सरकार ने सुहाने सपने दिखा कर जनता के साथ छल किया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओ ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला महिला कांग्रेस की महिलाएं भी इसमें शामिल हुई। इस अवसर पर देहात ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास सारण, चूरू शहर ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम चोटिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला सिंघल, पीसीसी सदस्य रियाजत खान, प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व महासचिव जमील चैहान, कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष रतनलाल जांगीड, अशोक गहलोत फेन्स क्लब के जिलाध्यक्ष सुबोध मासूम, पंचायत राज प्रकोष्ठ राष्ट्रीय संयोजक अरविंद बाघ, शेर खान मलकान, महेश मिश्रा, चिमनाराम कारेल,रामदेव बेरवाल, हरफूल सिंह झाझडिया, दीपिका सोनी, कालूराम महर्षि, सुनीता बाकोलिया, ज्योती सिंह, मुबारक भाटी, आबिद खान मोयल, लालचंद सैनी, वीरेन्द्र सिंह राठौड़, गणेश लाटा, हरफूल सिंह आर्य, विकास मील, भंवरलाल रूहेल ,सुरेन्द्र सिंघल, आरिफ पीथीसर, सिराज जोईया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।