भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

0
394

चूरू। कांग्रेस सरकार द्वारा जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) की महापौर सौम्या गुर्जर और तीन पार्षदों के अलोकतांत्रिक तरिके से बर्खतगी पर प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत चूरू नगर मंडल अध्यक्ष दीन दयाल सैनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद के सामने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत ने कहा कि गहलोत सरकार का ये तानाशाही भरा निर्णय लोकतंत्र के लिये उचित नही है ।इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ वासु चावला ने कहा कि प्रदेश सरकार का ये अलोकतांत्रिक निर्णय संविधान विरोधी है पूर्व जिलाध्यक्ष वसन्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र पर विश्वास ही नही है। मंडल अध्यक्ष दीन दयाल सैनी ने बताया कि सम्पूर्ण प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में सभी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर राज्य सरकार के इस अलोकतांत्रिक कृत्य के प्रति विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला महा मंत्री नरेन्द्र काछवाल,जिला प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियर रवि आर्य,जिला प्रवक्ता सुशील लाटा ,जिला मंत्री विनोद सैनी ,पार्षद लिखमीचंद प्रजापत,भगीरथ सैनी,घनश्याम अलवारिया, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अद्यक्ष अख्तर खान,मंडल महा मंत्री सुनींल खटीक,प्रकाश नायक,जिला सूचना संयोजक धर्मेन्द्र श्योराण, अनिता जोशी, प्रभा धंधवत, युवा नेता मदन गोपाल बालान,सूर्य प्रकाश ढाका, कमल सैनी, अरुण शर्मा, किशन किरोड़ीवाल, आदिल खान, मंडल आई टी संयोजक अशोक तंवर, मंडल मीडिया संयोजक अजय तंवर , जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच,इमरान, आबिद हुसैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here