दिल्ली डिफेंस एकेडमी ने किया छात्रों को सम्मान

0
585

चूरू। शेखावाटी के स्टूडेन्टस दिल्ली डिफेंस सर्विसेज में चयनित होकर जिले का नाम रोशन कर रहे है। अभी हाल में औद्योगिक क्षेत्र स्थित दिल्ली डिफेंस एकेडमी से आर्मी में 9 स्टूडेन्टस व दिल्ली पुलिस में 2 स्टूडेन्टस का चयन हुआ है। इस अवसर पर सम्मान समारोह में अतिथियों ने 11 युवाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भामाशाह शिवकरण जानू ने कहा कि इस एकेडमी ने ऐसी प्रतिभाओं को देश सेवा के लिए जो योगदान दिया है। वो अनुकरणीय कार्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी ईश्वर सिंह लांबा ने की। एकेडमी के चैयरमेन तेजपाल धीर्वा ने विभिन्न सरकारी सर्विस के बारें में स्टूडेन्टस को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। संस्था के कॉर्डिनेटर विनेद शर्मा ने बताया कि संस्था ने एक वर्ष में 23 सलेक्शन दिये है। चूरू,झुंझुंनूं भर्ती में चयनित 9 छात्रों का संस्था की निदेशक सुमन चौधरी व समस्त स्टॉफ ने स्वागत किया गया। संचालन भजन कुमार ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here