ईद पर्व पर देश के लिए मांगी अमन व चैन की दुआएें

0
558

चूरू । शहर की पुरानी ईदगाह में ईद पर्व पर मुस्लिम बंधुओं ने नमाज अदा कर ईद पर्व को ध्ुमधाम से मनाया। शहर ईमाम अनवार साहब ने ईदगाह में नमाज अदा कर देश में अमन व चैन की दुआएं मांगी। नमाज अदा करने बाद पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने मुस्लिम भाईयों को ईद पर्व की मुबारकबाद देकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक राहूल बारहठ, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, एडीएम राकेश कुमार, एसडीएम श्वेता कोचर, सभापति विजय कुमार शर्मा, विक्रम कोटवाद, भाजपा महामंत्री चन्द्राराम गुरी, पार्षद असलम दिलावरखानी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष बसन्त शर्मा, मोहनलाल साहू, भाजपा नगर अध्यक्ष धनराज सैनी, कांग्रेस की ओर से कांग्रेस नेता रफीक मण्डेलिया, रियाजत खान, पृथ्वी सिंह राठौड़, जमील चौहान, आदूराम न्यौल, रामचन्द्र सुण्डा, हेमन्त सिहाग, रफीक चौहान, रामचन्द्र सुण्डा, कुष्ण सुण्डा, विकास मील आदि ने ईद की मुबारकबाद दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here