चूरू में हुआ ऐतिहासिक प्रदर्शन सर्व महिला वर्ग की रही भागीदारी

0
1082

चूरू । स्वामी गोपालदास चैक पर आज चूरू के हर वर्ग की महिलाएं और युवतियों ने देश में बढ़ते बलात्कारों को लेकर कड़ी धुप में सांकेतिक प्रदर्शन किया। अभिनव राजस्थान के इस कार्यक्रम में चूरू के प्रथम सभापति रहे वरिष्ठ चिंतक माधव शर्मा ने शिरकत की और कहा चूरू के इतिहास में ये अनूठा आयोजन है जंहा ग्रामीण और शहरी,युवा और प्रौढ़, हर धर्म और हर जाति की महिला ने प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने देश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों पे चिंता जताई । कार्यक्रम के आयोजक देवेन्द्र जोशी ने कहा आज देश में 2 वर्ष से लेकर 80 साल तक की महिला रेप का शिकार हो जाती है। ऐसे में लोकतंत्र के चारो स्तम्भों के साथ साथ जनता को भी सक्रीय रूप से भागीदारी निभानी होगी। इन दिनों बलात्कार जैसे शर्मनाक कांड पर हो रही धार्मिक राजनीति एक गंभीर मामला है। हमे इंसानियत को सर्वोपरी रखकर एक जुट होकर सामाजिक बुराइयों का समाधान करना होगा। युवा व्यवसायी उमाशंकर शर्मा ने बालिकाओ की सुरक्षा पर विचार रखे,दीपक ने तकनीक अपनाने, त्रिभुवन शेखावत ने लड़कियों को आत्मरक्षा सिखने, ब्रजदीपक अग्रवाल, चन्दन और रजनीश खेडीवाल ने कानूनों को कड़ाई से लागू करवाने पर बल दिया। कार्यक्रम में रूबीना खान, रुकसार, सिमरन, शबाना, निर्मला सोनी, रेखा जोशी, अंजलि प्रजापत , वंदना वर्मा, कीर्ति सैनी, मीनल सिंह, कृष्णा जांगिड़,भारती गहलोत, चित्रा बजाज, चन्द्रकला राहड़ सहित अनेक युवतियों ने भाग लिया। भीषण गर्मी में इस अनूठे प्रदर्शन को देखने के लिए भीड़ जमा हो गयी और लोगो ने इसे सराहा। इस प्रदर्शन में लोकतंत्र के चारो स्तम्भों विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया के साथ साथ जनता को भी सक्रिय रूप से भाग लेकर बलात्कारों पर रोक लगाने की अपील की गयी। इस प्रदर्शन में नाबालिक बच्ची को एक गुड़िया के रूप में प्रदर्शित करके न्याय के तराजू के साथ दर्शा कर न्याय की मांग की गयी। ऐसा आयोजन चूरू में पहली बार हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here