सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने बढचढ कर लिया भाग

0
841

चूरू। स्थानीय बालिका महाविधालय में विवेकानन्द को नमन करते हुए प्रबंध समिति के सचिव शोभाराम बणीरोत प्राचार्य श्रीमती आशा कोठारी तथा कार्यक्रम संयोजक निर्मला सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर नूपुर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सचिव शोभाराम बणीरोत ने छात्राओ को बढचढ कर भाग लेने के लिए प्रोश्साहित किया। प्राचार्य आशा कोटारी ने कहा कि परीक्षा प्रारभ्म से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओ अपने को पीफ्रेस करले तथा बाद में पूरी तैयारी के परीक्षा की तैयारी में जुट जाये इसके साथ ही विवेकानन्द के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम प्रारम्म में भाषण प्रतियोगिता हुई जिसमे प्रथम स्थान पर नीतू शर्मा व डिम्पल टिलानी, द्वितीय स्थान पर रूखसाना खान व पुजा शर्मा व तूतीय स्थान राधिका बागडा रही आशुवार्ता में प्रथम, द्वितीय स्थान क्रमशःनीतू शर्मा प्रिया ओझा, सोनू शर्मा, ने प्राप्त किया। एकभिनय प्रतियोगिमता में प्रथम डिम्पल द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में छात्राओ ने विभिन्न गीतो पर अपनी नृत्य की छाप छोड़ी। कार्यक्रम की विभिन्न प्रतियोगिताओ में व्याख्याता अखिलेश बाटु, विनीता मंगल, मीनाक्षी तवर, रवीन्द्र लाटा, इन्द्रचन्द, स्नेहलता छोलपुरिया, पूनम बियानी, संगीता रोहिला, सगुफा खान, भारती चोटिया, दीपिका दाधीच, ने निर्णायक की भूमिका निभायी। कार्यक्रम का संचालन निकिता रणवां ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here