लगाए गए पौधों की देखभाल भी जरूरी: नेहा गिरि

0
931

नागदेड़ा के माॅडल स्कूल में जिला कलक्टर ने किया पौधरोपण, वन महोत्सव के तहत लगाए नीम, कंरज व केषिया सामिया के 251 पौधे

प्रतापगढ़। कृषि विज्ञान केन्द्र, बसाड़ की ओर से अरनोद ब्लाॅक के गांव नागदेडा़ के स्वामी विवेकानन्द राजकीय माॅडल स्कूल में वन महोत्सव कार्यक्रम में जिला कलक्टर नेहा गिरि के मुख्य आतिथ्य में हुए पौधरोपण कार्यक्रम में नीम, कंरज व केषिया सामिया के 251 पौधे लगाए गए।

जिला कलक्टर नेहा गिरि ने इस दौरान कहा कि लगाए  गए पौधे की समुचित देखभाल जरूरी है। हमारी कोशिश यही रहनी चाहिए कि लगाए गए शत-प्रतिशत जिंदा रहें। उन्होंने पेड़ व पर्यावरण के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि गुरु एवं पेड़ दोनों अपने जीवन काल में सिर्फ देते ही हंै, लेते कुछ नहीं है। पेड़-पौधे लगाने के बाद थोड़ी देखभाल की आवश्यकता होती है। उसके बाद पेड़ पौधे पर्यावरण को हरा-भरा रखते हैं तथा इनसे हमें फल फूल व छाया आदि मिलती हैं। व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम 7 पौधे अवश्य लगाने चाहिए। मनुष्य अपने जीवन काल में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पेड़-पौधों पर निर्भर रहता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच बेड़मा कला देवी मीणा ने की। कृषि विज्ञान केन्द्र, बसाड़, प्रतापगढ़ के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी डाॅ योगेश कनोजिया ने नीम,  करंज व केषिया सामिया की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधे लगाने से ज्यादा बडा़ धर्म कोई नहीं है तथा पौधांे का कर्ज कभी नहीं चुकाया जा सकता है। डाॅ. कनोजिया ने बताया पौधों द्वारा हमें प्राणवायु आॅक्सीजन मिलती हैं तथा पौधे कार्बन डाई आॅक्साइड को ग्रहण कर पर्यावरण को सुधारते हैं। उन्होनें कहा कि भारत में मात्रा 23.79 प्रतिशत वन क्षेत्रा बचा है जब की आवश्यकता 33 प्रतिशत की है। पेड़-पौधे लगाकर ग्लोबल वार्मिंग व प्रदूषण को रोका जा सकता है। उप सरपंच पर्वत सिंह आंजना ने कहा कि पेड पौधे जन्म से लेकर मृत्यु तक हमें अनेक सौगातें देते हैं। हम पौधांे का कर्ज कभी नहीं चुका सकते। इस कार्यक्रम में संस्था प्रधान कैलाश चंद बोराना ने विद्यालय की गतिविधियों व विद्यालय के सतत् विकास हेतु प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। साथ लगााये गये सभी 251 पौधों को जीवित रखने का संकल्प लिया। जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने भी जिले में शिक्षा के प्रसार के लिए प्रयास व योजनाओं की जानकारी दी। संचालन मोहर सिंह मीणा ने किया। डाॅ. बलवीर सिंह बधाला ने आभार जताया। परियोजना समन्वयक सुनील भट्ट, कृषि विज्ञान केन्द्र के कार्यक्रम सहायक धनपाल कोठारी व रमेश कुमार डामोर, स्काउट सीओ योगेंद्रसिंह, स्कूल अध्यापक मुकेश शर्मा, विनोद सुथार, राधेश्याम चैधरी, पुकार लाल मीणा, महेश शर्मा व राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर से आए हुए 17 छात्रों ने भी वन महोत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 350 छात्रा व छात्राओं ने भाग लिया व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बैंक आॅफ बडौदा की तरफ से मुख्य अतिथि जिला कलक्टर नेहा गिरि के हाथों से 10 छात्रों को स्कूल शूज वितरित किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here