Advertisement
Home राजस्थान चूरू विधायक कृष्णा पूनिया की संवेदनशीलता बनी चर्चा का विषय

विधायक कृष्णा पूनिया की संवेदनशीलता बनी चर्चा का विषय

 

चूरू। सादुलपुर क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर लोकप्रिय होती जा रही विधायक डाॅ कृष्णा पूनिया की सोमवार को एक दिव्यांग के साथ दिखाई गई संवेदनशीलता चर्चा और आकर्षण का विषय बनी हुई है। हुआ यूं कि सादुलपुर विधायक कलक्ट्रेट में अपनी गाड़ी से जिला कलक्टर कार्यालय जा रही थीं। अचानक उनकी नजर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने बैठे एक दिव्यांग पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रोकी और दिव्यांग से वहां बैठे होने का कारण पूछा। दिव्यांग ने अपना नाम मोहम्मद सलीम बताया और अपनी पीड़ा बताई। इस पर कृष्णा पूनिया ने तसल्ली से उसकी बात सुनी और शीघ्र कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। विधायक कृष्णा पूनिया के अचानक इस तरह आकर मिलने और उनकी संवेदनशीलता से दिव्यांग सलीम और प्रत्यक्षदर्शी सभी व्यक्ति प्रभावित दिखाई दिए और थोड़ी ही देर में यह चर्चा का विषय बन गया।

Advertisement