Advertisement
Home राजस्थान चूरू जल, जंगल, जमीन और जीवों को बचाना होगा – कुलहरि

जल, जंगल, जमीन और जीवों को बचाना होगा – कुलहरि

चूरू। शहीद सूबेदार हरफूल सिंह सेवा संस्थान की ओर से राजगढ रोड स्थित आपणो पैट्रोल पंप पर परिंदों के लिए परिंडे लगाए गए तथा चुग्गे की व्यवस्था की गई। इस मौके पर संस्थान के प्रवीण कुमार कुलहरि ने कहा कि पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा के लिए हमें जल, जंगल, जमीन और जीवों को बचाना होगा। आज भौतिकवाद की अंधी दौड़ में मनुष्य प्रकृति का विनाश करता जा रहा है तथा हर तरफ सीमेंट कंकरीट के जंगल उग आए हैं। प्रकृति और पर्यावरण की इसी उपेक्षा का खामियाजा लोगों को विभिन्न बीमारियों, समस्याओं के रूप में भुगतना पड़ रहा है। यदि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक खूबसूरत संसार रचना चाहते हैं तो हमें अपने पर्यावरण पर ध्यान देना होगा। इस दौरान प्रदीप कुलहरि, मोहर सिंह, रणवीर कुलहरि, कमलकांत भाखर आदि उपस्थित थे।

राजेन्द्र शर्मा मुसाफिर की तडफडाहट उन्ही की जुबानी…

Advertisement