Advertisement
Home राजस्थान चूरू सत्यम ट्रेडर्स के नवीन प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ, गणमान्य नागरिकों ने दी...

सत्यम ट्रेडर्स के नवीन प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ, गणमान्य नागरिकों ने दी शुभकामनाएं

चूरू के मेन मार्केट में सत्यम ट्रेडर्स के नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ अवसर पर फीता काटते परिवारजन और अतिथि

मेन मार्केट में पुराने सिटी पोस्ट ऑफिस के सामने शुरू हुआ नया प्रतिष्ठान; ट्रॉफी, मेडल, स्पोर्ट्स सामग्री और सम्मान व प्रचार से जुड़े उत्पादों की मिलेगी विस्तृत रेंज

चूरू। शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान सत्यम ट्रेडर्स के नवीन परिसर का शुभारंभ गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को पुराने सिटी पोस्ट ऑफिस के सामने, मेन मार्केट में उत्साह और गरिमामय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर परिवारजनों, गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर प्रतिष्ठान को शुभकामनाएं दीं।

प्रोपराइटर पुनीत लाटा ने बताया कि शुभारंभ से पूर्व आदरणीय दादी मां श्रीमती सीता देवी लाटा का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके बाद माता श्रीमती मंजू देवी लाटा, चाची श्रीमती सुशीला लाटा और छोटी चाची श्रीमती ज्योति लाटा ने विधिवत फीता काटकर नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया।

सभापति विनय गोयनका ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चूरू नगर परिषद सभापति विनय कुमार गोयनका उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिष्ठान का अवलोकन कर यहां उपलब्ध उत्पादों की गुणवत्ता, आकर्षक प्रस्तुति और विविधता की सराहना की। उन्होंने सत्यम ट्रेडर्स के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए शहरवासियों से प्रतिष्ठान से जुड़ने और उपलब्ध उत्पादों का लाभ लेने का आह्वान किया।

एक ही छत के नीचे मिलेंगे सम्मान और खेल सामग्री से जुड़े उत्पाद

पुनीत लाटा ने बताया कि नवीन प्रतिष्ठान में ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल, स्पोर्ट्स ट्रॉफी एवं खेल सामग्री, आईडी कार्ड, सर्टिफिकेट एवं फ्रेम, दुपट्टे, बैज, नेमप्लेट सहित विभिन्न प्रकार की सम्मान और प्रचार सामग्री की विस्तृत रेंज उपलब्ध रहेगी।ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यहां इकोनॉमी, प्रीमियम और एलीट श्रेणियों में उत्पाद उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

परिवारजनों और शुभचिंतकों ने दी बधाई

शुभारंभ समारोह में नरेंद्र कुमार लाटा, राजकुमार लाटा, सुनील कुमार लाटा, अनिता शर्मा, सुनीता जोशी, गौरव लाटा, विवेक लाटा, योगेश वशिष्ठ, पूनम लाटा, विनीता वशिष्ठ, नेहा शर्मा, वत्सल जोशी, वरेण्या जोशी, गार्गी लाटा, नरेंद्र शर्मा एडवोकेट और दिनेश सैनी सहित परिवारजन, गणमान्य नागरिक, मित्र एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर परिवारजनों ने सभी अतिथियों, शुभचिंतकों और शहरवासियों के आगमन, स्नेह, सहयोग एवं शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। सत्यम ट्रेडर्स प्रबंधन ने गुणवत्ता, सेवा और विश्वास के संकल्प के साथ ग्राहकों को बेहतर उत्पाद एवं विशिष्ट सेवाएं उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता जताई।

Advertisement