श्री नवयुवक मंडल की पहल पर वर्षा टीटी कॉलेज से मंदिर तक निकली पदयात्रा, श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से थामा मां का निशान
झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
अष्टमी के पावन अवसर पर मंड्रेला रोड स्थित वर्षा टीटी कॉलेज से श्री नवयुवक मंडल के तत्वावधान में मां मनसा देवी मंदिर तक प्रथम निशान पदयात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत इस पदयात्रा में मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। मां मनसा देवी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए श्रद्धालु निशान लेकर पदयात्रा में शामिल हुए।
पावन अष्टमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना दिया। श्री नवयुवक मंडल की ओर से निकाली गई प्रथम निशान पदयात्रा के माध्यम से मां मनसा देवी के प्रति आस्था और समर्पण का संदेश दिया गया। पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर अजय सोनी, राजकुमार वर्मा, कमल सोनी, पारस अग्रवाल, विपिन गुप्ता, दीपक सोनी, प्यारे लाल सोनी, पवन सोनी, जीतू सोनी, विश्वजीत शर्मा, अक्षय सांगला, कृष्ण सैनी एवं रवि सोनी सहित श्री नवयुवक मंडल के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।













