Advertisement
Home राजस्थान झुंझुनूं शहीद वीरांगनाओं को समर्पित रहा लॉयंस क्लब झुंझुनूं का रक्षाबंधन पर्व

शहीद वीरांगनाओं को समर्पित रहा लॉयंस क्लब झुंझुनूं का रक्षाबंधन पर्व

मंजू पवन कुमावत द्वारा आयोजित हुआ भावुक स्नेह उपहार वितरण समारोह

झुंझुनूं । अजीत जांगिड़
रक्षाबंधन के पवित्र और पावन पर्व की पूर्व संध्या पर लॉयंस क्लब झुंझुनूं द्वारा देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों की वीरांगनाओं के सम्मान में एक विशेष और अत्यंत गरिमामय स्नेह उपहार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह गरिमामय कार्यक्रम मंडावा मोड़ स्थित वीरांगना छात्रावास एवं पुनर्वास केंद्र परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं मुख्य आर्थिक सहयोग लॉयन मंजू कुमावत तथा लॉयन पवन कुमावत द्वारा किया गया। लॉयन्स क्लब झुंझुनूं परिवार ने देश के वीर जवानों के महान बलिदान को नमन करते हुए उनकी वीरांगनाओं के प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से यह अनुकरणीय पहल की। क्लब पीआरओ अशोक सोनी ने बताया कि समारोह के दौरान कुल 11 शहीद वीरांगनाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर स्नेह उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रत्येक वीरांगना को सम्मान स्वरूप एक साड़ी, मिठाई का पैकेट, शृंगार/मेकअप सामग्री तथा नकद धनराशि भेंट की गई। कार्यक्रम में लायन्स क्लब झुंझुनूं के अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन डॉ. डीएन तुलस्यान, सचिव रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, अध्यक्षीय सलाहकार एमजेएफ लायन नरेंद्र व्यास, उपाध्यक्ष शिवकुमार जांगिड़, गोपाल कृष्ण गुप्ता, मंजू पवन कुमावत, महिपाल सिंह, प्रहलाद अग्रवाल एवं मीनाक्षी सहित क्लब के अनेक सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार केवल भाई-बहन के प्रेम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश और समाज की रक्षा करने वाले वीर जवानों एवं उनके परिवारों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का भी अवसर है। उपस्थित सभी सदस्यों ने वीरांगनाओं का हौसला बढ़ाते हुए उनके त्याग को नमन किया।

2 साल से अलग दंपती फिर साथ आए ❤️ | काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद | Churu News

 

Advertisement