Advertisement
Home राजस्थान चूरू राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, अमित शाह...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, अमित शाह की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली

चूरू में राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में एनएसयूआई के धरना प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता

वोटर लिस्ट में कथित अनियमितताओं और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चूरू में धरना-प्रदर्शन

चूरू। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के विरोध में गुरुवार को एनएसयूआई की चूरू जिला इकाई ने राजकीय लोहिया महाविद्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन जिला अध्यक्ष पुलकित चौधरी के नेतृत्व में हुआ। कार्यकर्ताओं ने वोटर लिस्ट में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दिल्ली में 6 अक्टूबर को राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं को कई घंटे के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया था और बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा आंदोलन : पुलकित चौधरी

धरने को संबोधित करते हुए एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पुलकित चौधरी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी को हिरासत में लिया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है।

चौधरी ने कहा कि कांग्रेस और एनएसयूआई लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेंगी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही।उन्होंने कहा कि चुनाव व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए तथा जनता से जुड़े मुद्दों को दबाने के बजाय उनका समाधान किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग की ओर मार्च किया था। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई थी। पुलिस ने मार्च को रोका, जिसके बाद विपक्षी नेताओं ने धरना दिया और बाद में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।

प्रदर्शन में पूर्व महासचिव अनीश खान, प्रदेश सचिव तौफीक खान, सुरेंद्र बरोड़, राकेश कसवां सिरसली, सोनू मेघवाल गाजसर, अजय गाजसर, राकेश कसवां झरिया, अजय चौधरी, शाहरूख मनियार, सुमित कड़वासरा, रेहान मलिक, सूफियान डीके, रोहन स्वामी, मुजस्सिम, अनिल एलवा, नदीम कुरैशी, मनीष प्रजापत, आलोक खारड़िया, मनोज मेघवाल, अर्जन सहारण झरिया, मनीष स्वामी, सुमित गुज्जर, गजेंद्र सिंह राठौड़ और बंटी घंटेल सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement