Advertisement
Home राजस्थान चूरू झारिया में रात्रिकालीन ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, 25 टीमों ने लिया...

झारिया में रात्रिकालीन ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, 25 टीमों ने लिया भाग

झारिया में रात्रिकालीन ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन करते पीसीसी सचिव मुस्ताक खान

पीसीसी सचिव मुस्ताक खान ने फीता काटकर किया उद्घाटन, पहले मुकाबले में मेजबान झारिया की टीम ने सहजुसर को दी मात

चूरू। ग्राम झारिया के गोगामेड़ी मैदान में गुरुवार को रात्रिकालीन ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पीसीसी सचिव मुस्ताक खान ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में कुल 25 टीमों ने हिस्सा लिया।

ग्रामीणों और यूथ ब्रिगेड की मेहनत से संभव हुआ आयोजन

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुस्ताक खान ने कहा कि ग्रामवासियों और यूथ ब्रिगेड की मेहनत एवं सहयोग से ही इस भव्य प्रतियोगिता का आयोजन संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं।

उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामवासियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया तथा खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

उद्घाटन मुकाबले में झारिया की टीम रही विजेता

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला मेजबान झारिया और सहजुसर की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में झारिया की टीम ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की।प्रतियोगिता में दिनेश पूनिया और सुरेंद्र पूनिया ने रेफरी की भूमिका निभाई।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव महेश ढूकिया, युवा नेता अब्दुल लतीफ कारी, निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि निसार खान, निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य सुनील मेघवाल, वरिष्ठ नेता भंवर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता इलियास खान, लोहिया कॉलेज के पूर्व महासचिव पुलकित चौधरी, युवा नेता अनिल बुडानिया, छात्र नेता फरमान खान, युवा नेता आदिल गौरी, खुशी मोहम्मद, सूफियान तंवर, गुलाम खान, बिलाल खान एवं बृजलाल सहित अनेक ग्रामीण और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

Advertisement