Advertisement
Home राजस्थान चूरू छाजूसर में सुरेंद्र खीचड़ स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, हरियाणा को हराया

छाजूसर में सुरेंद्र खीचड़ स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, हरियाणा को हराया

उद्घाटन मैच में छाजूसर ने हरियाणा को तीन अंकों से हराया, AICC सदस्य तनवीर खान ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

चूरू। ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्राम छाजूसर में स्व. सुरेंद्र खीचड़ (पीटीआई) की पुण्य स्मृति में विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य तनवीर खान ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तनवीर खान ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्व. सुरेंद्र खीचड़ (पीटीआई) को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि खेलों के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया जाता रहेगा।उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना और पूरी ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आह्वान किया।

उद्घाटन मैच में छाजूसर की जीत

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला छाजूसर और हरियाणा की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में छाजूसर की टीम ने हरियाणा को तीन अंकों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

कई टीमें लेंगी प्रतियोगिता में हिस्सा

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई नामी टीमें हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए रेफरी, स्कोरर और खेल मैदान से जुड़ी व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

उद्घाटन समारोह में एडवोकेट नासिर खान, विक्की कस्वां, आसिफ खान, राकेश शर्मा, साजिद खान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि हरचंद खीचड़, लालचंद, प्रताप खीचड़, नंदराम मेघवाल, भंवरलाल स्वामी, महिपाल चाहर, प्रभु छाजूसर, हनुमान शर्मा और विजय दास स्वामी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि तनवीर खान सहित अतिथियों और गणमान्य नागरिकों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग के लिए आभार जताया गया।

Advertisement