कालीजी मंदिर में पूजा-अर्चना, बाल सभा, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान और भव्य शोभायात्रा का हुआ आयोजन
चूरू।पुनीत सोनी
स्थानीय कालीजी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महर्षि दधीचि जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। आयोजन के दौरान समाजबंधुओं ने विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
पूजा-अर्चना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। पंडित रवि दाधीच ने संजय दाधीच से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद दिन में बाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने विचित्र वेशभूषा सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई।
मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
स्वर्गीय नंदलाल रिणवा की स्मृति में उनके परिजनों की ओर से समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
संत परिवेश में बच्चों ने निकाली झांकियां
शाम 5 बजे समाजबंधुओं की ओर से महर्षि दधीचि शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के बच्चों ने संत परिवेश धारण कर आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होती हुई जतीजी उपासरा स्थित बालाजी महाराज मंदिर पहुंची, जहां पंडित कमल दाधीच ने आरती करवाई।इसके बाद शोभायात्रा के समापन पर कालीजी मंदिर में समाजबंधुओं की ओर से सामूहिक आरती की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने महर्षि दधीचि का स्मरण करते हुए समाज एवं परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में महेंद्र शर्मा, नरेश रिणवा, गजानंद दाधीच, मूलचंद बहड़, नित्यानंद कुदाल, नोग पंडित, गिरधारी लाल, विनोद कुमार, संजय, महेश कुमार दाधीच, नंदलाल सोशी, संतोष सूटवाल, रामगोपाल कुदाल, जगदीश प्रसाद दाधीच, सुभाष जाजोदिया, जगत नारायण शर्मा, श्रीप्रकाश कुदाल, श्यामसुंदर शर्मा, प्रमोद दाधीच, राकेश दाधीच, कृतिका, राधिका, धन्वा और जान्हवी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।












