जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का शानदार समापन, 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र
ALSO FOLLOW INTERVIEWER INDIA ON FACEBOOK YOUTUBE


चूरू। चूरू जिला बैडमिंटन संघ एवं शटल स्टार्स बैडमिंटन क्लब, चूरू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।समापन समारोह में उपस्थित खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पीसीसी सचिव मुस्ताक खान ने कहा कि खिलाड़ियों को जीत और हार से ऊपर उठकर खेल भावना को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों से चूरू जिले का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने तथा अपनी प्रतिभा के दम पर नई पहचान बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. एफ.एच. गौरी, चूरू ओलंपिक संघ अध्यक्ष ठाकुर शर्मा तथा चूरू जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष किशोर राजपाल बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे, जबकि मंच पर जेपी बागोरिया, गोविंद स्वामी, सुनील स्वामी, डॉ. मंसूर अली, आकाश जांगिड़, समाजसेवी भंवरू खान ठेकेदार, शकील दुर्रानी, क्लब फॉक्स के सूर्यकांत, प्रहलाद, पूर्व सैनिक झाबरमल, राजू चरचरिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान शटल स्टार्स बैडमिंटन क्लब चूरू के संचालक सौरभ स्वामी एवं क्लब सदस्यों मोहित, सुनील स्वामी, नारायण स्वामी, कपिल कासंवा, महिपाल स्वामी और विनित ढाका ने अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया।
अंडर-19 सिंगल्स में मानव ने मारी बाजी
प्रतियोगिता के अंडर-19 सिंगल्स वर्ग में चूरू के मानव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। रतनगढ़ के प्रशांत उपविजेता रहे।वहीं अंडर-19 एवं अंडर-17 डबल्स वर्ग में मानव और देशराज मीणा की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया।
विजेता खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।समापन समारोह के अंत में चूरू जिला बैडमिंटन संघ एवं शटल स्टार्स एकेडमी चूरू के पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, कोच एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।












