लायंस क्लब और एस.के. मेमोरियल स्कूल की पहल, विद्यार्थियों व नागरिकों ने तिरंगा लहराकर दिया एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश



चूरू। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लायंस क्लब चूरू और एस.के. मेमोरियल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों के बीच निकली रैली ने शहर के माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, विद्यालय स्टाफ और नागरिकों ने उत्साह के साथ रैली में भाग लिया।रैली का शुभारंभ एस.के. मेमोरियल स्कूल परिसर से हुआ। इसके बाद रैली रामगढ़िया दरवाजा, गढ़ चौराहा और सुभाष चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद जैसे नारों से शहर गूंज उठा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने रैली का स्वागत कर विद्यार्थियों और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
रैली में लायंस क्लब चूरू के अध्यक्ष लायन संजीव कुमार वर्मा के नेतृत्व में सचिव महेन्द्र धानुका, एमजेएफ लायन चंद्रशेखर अग्रवाल, क्लब सर्विस चेयरपर्सन लायन शैलेंद्र माथुर, लायन चंद्र प्रकाश खत्री, निवर्तमान अध्यक्ष लायन राजीव शर्मा, लायन मुकुल सिगतिया, विजय इसरानी, महेश हारित और कमल जांगिड़ सहित क्लब पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।क्लब पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।विद्यालय परिवार की ओर से लक्ष्मी नारायण इंदौरिया, राजीव शर्मा, चंद्रशेखर इंदौरिया, रवि दाधीच, दीपक शर्मा, नारायण, वंश तूनवाल, मनोज, अर्चना, ममता मटोलिया, श्वेता शर्मा, ज्योति, सुनीता शर्वा, अंकित, समीर, आकाश, सुनीता शर्मा, ममता शर्मा, पूजा, शोयब, भारती, ऋतु, लक्ष्मी, पायल, कंचन, नसरीन और कोमल सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने भाग लिया।
तिरंगा बताया राष्ट्रीय गौरव और बलिदान का प्रतीक
समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और करोड़ों भारतीयों के आत्मसम्मान व बलिदान का प्रतीक है। विद्यार्थियों से राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और संवैधानिक मूल्यों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।लायंस क्लब चूरू की ओर से विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, अभिभावकों और आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रीय चेतना और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।रैली के अंत में लायंस क्लब चूरू की ओर से सभी विद्यार्थियों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाने तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।



















